मैनपुरी डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में देरी पर जताई नाराजगी, सफाईकर्मी निलंबित; पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
मैनपुरी जिलाधिकारी ने त्रिलोकपुर, कुचेला में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव् ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिलाधिकारी ने सोमवार को त्रिलोकपुर, कुचेला में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप कृषि निदेशक को आदेशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति सुधारने के लिए सम्मिलित प्रयास करें। साथ ही गांव में गंदगी मिलने और अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर सफाई कर्मी को निलंबित कर पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टी दी।
त्रिलोकपुर, कुचेला गांव में जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियां
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि लेखपाल, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक सहित अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिकों से सुबह-शाम फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराएं। अभी त्रिलोकपुर में 1771 एवं कुचेला में 1132 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होना शेष है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग से पंचायत घर तक का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त मिलने, नालियों में गंदगी व्याप्त होने, पंचायत घर परिसर में घास, गदंगी पाए जाने, विकास कार्यों में लापरवाही बरतने, खराब हैंडपंपों को ठीक न कराने पर सचिव प्रबल प्रताप को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सफाईकर्मी संजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नए सफाईकर्मी की तैनाती के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
डीएम ने गांव में खराब हैंडपंप को सही कराए जाने लिए निर्देशित किया
डीएम ने गांव में खराब हैंडपंप को सही कराए जाने लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पाइप लाइन का कार्य हो चुका है लेकिन जलापूर्ति नहीं की जा रही है।
खबरें और भी
10 दिन में सीसी कराने के आदेश
डीएम ने इस पर अधिशाषी अभियंता जल निगम को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गांव में बने पंचायत घर तक जाने वाले मार्ग को 10 दिन में सीसी कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार हरेंश कर्दम, ग्राम प्रधान विमल चंद्र, अनिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।