मैनपुरी में खेत पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक युवक की मौत; गांव में पुलिसबल तैनात
मैनपुरी के छोटा हर्राजपुर गांव में खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हुए। डीएम-एसपी ...और पढ़ें

ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा।
HighLights
खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।
विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे और फायरिंग हुई।
एक युवक की मौत, चार घायल; पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव छोटा हर्राजपुर में खेत पर कब्जे को लेकर रविवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे और फायरिंग हुई। हमले में दोनो पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर डीएम और एसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। गांव में पुलिसबल तैनात कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गांव छोटा हर्राजपुर निवासी राजेंद्र सिंह और भारत सिंह के बीच खेत पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायत पर राजस्व टीम ने दो दिन पूर्व खेत की नापजोख कर मेड़ भी डलवा दी।

गांव में पहुंचे डीएम-एसपी।
डीएम, एसपी ने गांव पहुंच ली घटना की जानकारी
रविवार शाम भारत सिंह पक्ष ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराई तो बनाई गई मेड़ का कुछ हिस्सा टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया तो गांव के कुछ लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। रात साढ़े 11 बजे के करीब राजेंद्र के पुत्र दीपक चौहान और मोहित ने भारत सिंह के घर में घुसकर फरसा से हमला बोलकर असलहे से फायरिंग शुरू कर दी तो भारत पक्ष ने भी मारपीट की। हमले में कुलदीप, शिशुपाल, 26 वर्षीय दीपांशु, हिमांशु और अरविंद घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा
गांव में तैनात किया पुलिसबल, आरोपितों की हो रही तलाश
सूचना पर किशनी इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कालेज सैफई में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दीपांशु की मृत्यु हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा गांव पहुंचे। उन्होंने विवाद के बारे में जानकारी ली है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज लखनऊ सहित 55 जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट
सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी गणेश प्रसाद ने बताया कि खेत पर कब्जा और मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक मृत्यु हो गई और चार लोग घायल हो गए है। शव मोर्चरी पर रखवाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।