Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल हाईवे−34 पर बनेगा फूड प्लाजा, पांच करोड़ के बजट से मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 02:33 PM (IST)

    पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इस प्लाजा पर 5 करोड़ से अधिक का बजट खर्च होगा, जिससे हाईवे पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण चालकों को बेहतर स्थलीय सुविधाएं ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. भोगांव-बेवर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर फूड प्लाजा

    2. 15 बीघा जमीन पर पार्किंग, रेस्टोरेंट, होटल की सुविधा

    3. पीपीपी मॉडल पर 5 करोड़ से अधिक का बजट खर्च

    हिमांशु यादव, भोगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब स्थलीय सुविधाओं की सौगात मिलेगी। हाईवे पर फूड प्लाजा बनाने के लिए चिन्हित जमीन पर निर्माण से पहले टेंडर प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है। भाेगांव और बेवर के बीच फूड प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है।

    15 बीघा जमीन पर भोगांव और बेवर के बीच होगा निर्माण

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 जीटी रोड के अलीगढ़-कानपुर खंड का उच्चीकरण 2021 में पूरा किया गया था। फोरलेन होने के बाद हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। गाजियाबाद से कानपुर के बीच मालवाहक वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। जिले में फोरलेन पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए अब फूड प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा।

    जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

    यहां वाहन चालकों को पार्किंग, रेस्टोरेंट, होटल, मनोरंजन की सुविधा दी जाएगी। भोगांव और बेवर के बीच फूड प्लाजा निर्माण के लिए लगभग 15 बीघा जमीन चिन्हित की गई है। ग्रामसभा अरमसराय की जमीन पर तीन मंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने औपचारिकताओं को पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी है।

    पांच करोड़ का बजट खर्च होने का अनुमान

    फूड प्लाजा का निर्माण पीपीपी माडल पर किया जाएगा। यहां लगभग पांच करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च कर स्थलीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यात्रियों के लिए यहां आराम करने की सुविधा के साथ ही खानपान के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान



    फूड प्लाजा निर्माण के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है। मुख्यालय से कार्रवाई पूरी होने के बाद आधुनिक प्लाजा का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 

    -

    अजीत यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआई अलीगढ़ खंड।