Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी किशनी विधायक का रिपोर्ट कार्ड: शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों पर ध्यान, रोजगार की बात अधूरी

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:14 PM (IST)

    किशनी विधायक बृजेश कठेरिया के रिपोर्ट कार्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों पर काम दिखा, लेकिन रोजगार और जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आईं। लगातार तीन ...और पढ़ें

    किशनी विधानसभा सीट से सपा विधायक इंजी. बृजेश कठेरिया।

    किशनी विधानसभा सीट से सपा विधायक इंजी. बृजेश कठेरिया।

    विक्रम प्रताप सिंह चौहान, किशनी (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली विधानसभा किशनी में कई दशकों से सपा का ही कब्जा है। इसका असर यहां की मिट्टी से लेकर हवा में भी दिखाई देता है। विधानसभा चुनाव की आहट की सुगबुगाहट भी लोगाें में है। किशनी में सपा विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। यहां पालीटेक्निक कालेज बनवाया।

    स्वास्थ्य के लिहाज से हेल्थ एटीएम लगवाए, ओपन जिम खुलवाईं। गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाईं। लोगों का आवागमन सुगम किया। गांव चतुरीपुर में विधायक शहीद स्थल बनवा रहे हैं। ताकि युवा अपने गौरवशाली इतिहास को सहेज सकें। उनके बारे में जान सकें। आम जनमानस में विधायक की पहचान जमीन से जुड़े नेता के रूप में है

    हालांकि भाजपा उन पर चहेतों के क्षेत्र में विकास कराने का आरोप लगाती नजर आती है। क्षेत्र में जलभराव, सड़कों पर गड्ढे और रोजगार के नाम कोई भी प्रयास न करने के आरोप भी उन पर हैं। वर्तमान के विधायक इंजी. बृजेश कठेरिया लगातार तीन बार से विधायक हैं। वर्ष 2012 में तो वह जीते ही, 2017 और 2022 में भाजपा की लहर में भी उन्होंने इस सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा है।

    इसका कारण जानने के लिए जागरण टीम ने जब गांव चतुरीपुर में रामकिशोर से बात कीं तो उन्होंने विधायक की जनता के बीच पकड़ है। वह सर्वसुलभ नेता हैं। हम लोगों को जब भी उनसे मिलना हो, तब मिल सकते हैं। वहीं मनगांव के प्रेमपाल सिंह कहते हैं कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो, विधायक को याद करो तो वह यहां तुरंत आते हैं

    खबरें और भी

    समस्या का समाधान कराने के लिए वह हम लोगों के साथ सड़क पर बैठने से भी गुरेज नहीं करते हैं। क्षेत्र में भी उन्होंने काफी काम कराए हैं। सड़कें बनवाई हैं। लिंक मार्ग बनवा दिए हैं। कुड़रा निवासी प्रताप सिंह कहते हैं कि क्षेत्र में शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से उन्होंने पालीटेक्निक की स्थापना कराई। इस वर्ष से उसमें कक्षाएं भी संचालित होने लगी हैं।

    चतुरीपुर के सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव में शहीद स्थल बन रहा है। यहां स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगेंगी। इससे युवाओं को उनके बारे में जानने को मिलेगा। वह अपने पूर्वजों के इतिहास को सहेज सकेंगे। क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ लोग उन पर क्षेत्र में सौतेलापन बरतने का भी आरोप लगाते हैं।

    ये बोले विधायक

    विधानसभा क्षेत्र में लगातार हमारे द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर सपा शुरू से ही गंभीर रही है। हम शिक्षा के महत्व को समझते हैं, यही कारण है कि हमने अपने क्षेत्र में राजकीय पालीटेक्निक की स्थापना कराई। इसमें कक्षाएं भी संचालित हो गईं हैं। क्षेत्र में सैकड़ों नई सड़कें बनाते हुए इनका जाल बिछवा दिया है

    बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुलियों का निर्माण कराया है। शहीदों को सम्मान देने के लिए चतुरीपुर में शहीद स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। एक भव्य 'शहीद गेट प्रोजेक्ट' भी पास कराया है। किशनी और भांवत क्षेत्र में आधुनिक एटीएम हेल्थ मशीनें चालू कराईं, ताकि लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके।

    सत्ता परिवर्तन के बाद तमाम प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए भी हमने जनता की भलाई के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारा है। यह सब भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में पक्षपात करने के बावजूद किया जा रहा है। इस वर्ष भी काफी कार्य कराए जाने शेष हैं।
    - इंजी. बृजेश कठेरिया, सपा विधायक

    विकास से अछूता क्षेत्र

    किशनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी का विधायक बनता आ रहा है। 2012 से लेकर 2017 तक सपा की सरकार भी रही। इसके बाद भी यह क्षेत्र विकास से अछूता है। अभी भी क्षेत्र में काफी गांव ऐसे हैं जहां की गलियां तो छोड़ो, सड़कें तक नहीं बन सकी हैं। ऐसे में वहां हाेने वाले जलभराव से ग्रामीणों की जिंदगी नरक जैसी हो जाती है

    क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लगातार ग्रामीण उनसे अपने क्षेत्र में समस्याओं की शिकायतें करते हैं। मुख्य सड़कों तक में इतने गड्ढे हैं कि कई बार हादसे हो चुके हैं। वह प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हैं लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार जनहित में भेदभाव नहीं करती है।

    सरकार द्वारा क्षेत्र में काफी काम कराए गए हैं। मंदिरों और धार्मिक स्थलों का निर्माण भी कराया गया है। जिला पंचायत द्वारा भी काफी विकास कार्य क्षेत्र में कराए गए हैं।
    - ममता राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष

    किशनी विधानसभा पर एक नजर

    • कुल मतदाता- 289872
    • पुरुष मतदाता- 160562
    • महिला मतदाता- 129304
    • थर्ड जेंडर- 6

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी करहल विधायक का रिपोर्ट कार्ड: सपा के गढ़ में सपाई मायूस, सिर्फ पसंदीदा सड़कों पर दिख रहा विकास