Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में मनरेगा घोटाले की रिकवरी शुरू, पंचायत सचिवों की सैलरी से कटी पहली किस्त

    Updated: Sun, 31 May 2026 04:19 PM (IST)

    मैनपुरी के करहल विकास खंड की ग्राम पंचायत तखरऊ में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता के मामले में रिकवरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत तखरऊ में मनरेगा कार्यों में सामने आए वित्तीय अनियमितता के मामले में रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच में दोषी पाए गए दो पंचायत सचिवों के वेतन खाते से पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की कटौती कर सरकारी खाते में जमा करा दी गई है।

    लगभग 2.50 लाख रुपये के घोटाले की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान और दो पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके हिस्से की रिकवरी निर्धारित की गई थी।

    10-10 हजार रुपये की हुई वसूली

    ग्राम पंचायत तखरऊ में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर जांच कराई गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में 2,49,870 रुपये की अनियमितता सामने आई थी।

    जांच के आधार पर ग्राम प्रधान नीलम देवी तथा तत्कालीन संबंधित पंचायत सचिव सुभाष चंद्र और मनीष कुमार पर रिकवरी निर्धारित की गई। संबंधित पक्षों को 15 दिन के भीतर निर्धारित राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी धनराशि जमा नहीं की गई।

    इसके बाद प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए। वर्तमान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा पुनः नोटिस जारी कर कार्रवाई तेज किए जाने पर दोनों पंचायत सचिवों के वेतन खाते से किस्तों के रूप में 10-10 हजार रुपये की वसूली की गई है।

    खबरें और भी

    ग्राम प्रधान को भी नोटिस भेजा गया है, सचिवों के वेतन खाते से रिकवरी की धनराशि जमा कराई गई है। जल्द ही ग्राम प्रधान को अंश निर्धारण धनराशि जमा कराने को निर्देशित किया जाएगा।

    अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी

    यह भी पढ़ें- समान नागरिक संहिता पूरे देश और यूपी में हो लागू, विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार मैनपुरी बोले