Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समान नागरिक संहिता पूरे देश और यूपी में हो लागू, विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार मैनपुरी बोले

    Updated: Sun, 31 May 2026 10:20 AM (IST)

    विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यूसीसी विवाह, तलाक और पारिवारिक कानूनों में एकरूपता लाएगी और उत्तराखंड में यह पहले ही ...और पढ़ें

    विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार

    विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होना समय की आवश्यकता है। इससे विवाह, तलाक और पारिवारिक कानूनों में एकरूपता आएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी जल्द यूसीसी लागू किए जाने की आवश्यकता जताई।

    विहिप-बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर बोले विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

    वे शनिवार दोपहर सिंधिया तिराहा स्थित एसबीआरएल स्कूल में विहिप व बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सफल रहा है। देश भर में विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिभागी सुबह चार बजे से लेकर पूर्वाह्न तक अनुशासित दिनचर्या के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

    अयोध्या के बाद मथुरा और काशी से जुड़े मामलों के समाधान की जताई उम्मीद

    भीषण गर्मी के बावजूद प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में लागू हो चुकी है और अन्य राज्यों में भी इस दिशा में पहल की जा रही है।

    उत्तर प्रदेश सरकार से भी इस कानून को लागू करने का आग्रह किया जाएगा। हिंदू परिवारों की घर वापसी अभियान पर कहा कि विहिप इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है और 50 हजार से ज्यादा परिवार पुनः अपने मूल धार्मिक-सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    राम मंदिर पर कही ये बात

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा और काशी से जुड़े मामलों पर भी न्यायिक प्रक्रिया जारी है तथा सकारात्मक समाधान की उम्मीद है। संगठन समाज में समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने पत्नी संग देखा ताजमहल, अभिनेता संग सेल्फी लेने की लगी होड़

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: बायोमीट्रिक जांच के बीच 26 केंद्रों पर सहायक आचार्य, नौ केंद्रों पर B.Ed परीक्षा शुरू



    प्रेसवार्ता के दौरान विभाग मंत्री शशिकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय, दिग्विजयनाथ तिवारी, राजेश कुमार, अनुपम गुप्ता, सुभाष मिश्रा, अवधेश तोमर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।