Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी: 14 KM सड़क के लिए कटेंगे 400 पेड़, पांच मीटर रोड चौड़ाई का काम शुरू

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:13 PM (IST)

    मैनपुरी में करीमगंज से बिछवां और हन्नुखेड़ा तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना में 400 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. 14 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू।

    2. इस परियोजना में 400 से अधिक वृक्ष काटे जाएंगे।

    3. करीमगंज से हन्नुखेड़ा तक सड़क 5 मीटर चौड़ी होगी।

    संवाद सूत्र, बिछवां (मैनपुरी)। करीमगंज से बिछवां और बिछवां से हन्नुखेड़ा तक 14 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को नापजोख शुरू की गई। इस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर बढ़ाई जानी है। इसमें 400 से अधिक वृक्ष काटे जाएंगे, इसके लिए चिह्नांकन शुरू हो गया है। मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण होने की मांग ग्रामीण कई वर्षों से क्षेत्रीय विधायक से कर रहे थे।

    करीमगंज से बिछवा हन्नूखेड़ा तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए नापजोख शुरू

    ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने 14 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग से पास करा दिया है। इसके बाद मंगलवार को करीमगंज से बिछवां तक लोनिवि के मेटों द्वारा नापजोख शुरू कर दी गई। लोनिवि द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण में 400 छोटे-बड़े पेड़ काटे जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

    इस मार्ग का पांच मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। इसमें दोनों तरफ 2.5-2.5 सड़क चौड़ी की जाएगी। कस्बा में खराब हो चुके इंटरलॉकिंग मार्ग को सीसी बनाने का प्रस्ताव भी पास कराया गया है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: चार दिन बाद लौटी मानसून की बारिश, आगरा में एक घंंटे की बरसात; उमस से मिली राहत

    खबरें और भी