विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनम वांगचुक के समर्थन में डिंपल यादव: कहा- भाजपा सरकार तानाशाह, BJP वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए

Published: Sat, 18 Jul 2026 10:55 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:10 PM (GMT+05:30)

सपा सांसद डिंपल यादव ने नीट यूजी परीक्षा में धांधली के विरोध में सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन ...और पढ़ें

डिंपल यादव।

डिंपल यादव।

HighLights

  1. सपा सांसद डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन किया।

  2. नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक का विरोध।

  3. डिंपल यादव ने भाजपा को तानाशाह कहा, शांतिपूर्ण विरोध भी अस्वीकार्य।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित धांधली, पेपर लीक मामलों की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब सपा से मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी आ गई हैं।

भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर शनिवार को हुई कार्रवाई के विरोध में उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार को तानाशाह बताया। सांसद ने कहा कि बीजेपी वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। इन्हें शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी अब बर्दाश्त नहीं हो रहे।

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी अब बर्दाश्त नहीं

परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में सबसे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपना आंदोलन शुरू किया था। धीरे-धीरे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा भी जुड़ने लगे। धरने की दिशा को भटकाने का आरोप भी लगा।

इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता साेनम वांगचुक भी धरने के समर्थन में आए और भूख हड़ताल आरंभ कर दी। हाल ही में धरना स्थल पर सांसद डिंपल यादव भी उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं। उनका बयान भी प्रसारित हुआ था।

dimple yadav small

सपा सांसद डिंपल यादव।

सोनम वांगचुक के समर्थन में की पोस्ट

वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्थानीय प्रशासन ने धरना स्थल से अन्य लोगों को भी हटाना आरंभ कर दिया। इस पर सपा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार सुबह 8:13 बजे एक्स पर पोस्ट में लिखा कि 'सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: झमाझम बरसेगा मानसून, लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी भी

भाजपा सरकार तानाशाह है 

भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं। यह तानाशाही है।' इस पोस्ट के कुछ मिनट बाद सुबह 8:46 बजे दूसरी पोस्ट में तल्ख टिप्पणी कर दी। लिखा कि 'बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाना है।' एक्स पर पोस्ट के बाद लोगों द्वारा भी अलग-अलग कमेंट आरंभ कर दिए गए हैं। अब राजनीतिक बयानबाजी भी इंटरनेट मीडिया पर बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव और मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, रकम और साजिश पर होगी गहन पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।