Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में DIOS का सख्त कदम, यू-डायस प्लस डेटा अपडेट न करने पर 21 स्कूलों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:32 PM (IST)

    मैनपुरी में यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत न करने पर 21 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। डीआईओएस ने दो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र प्रोन्नत नहीं।

    2. 21 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी।

    3. दो दिन में ब्लैकलिस्ट होंगे लापरवाह स्कूल।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पिछली कक्षा से उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में पहुंचे विद्यार्थियों को यू-डायस प्लस पोंर्टल पर अभी तक प्रोन्नत नहीं दर्शाया गया है। ऐसे में इन विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो रहा है। बार-बार चेतावनी को अनदेखा करने पर अब डीआईओएस ने विकासखंड बरनाहल और बेवर क्षेत्र के 21 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दिया है। दो दिन का समय दिया है। उसके बाद स्कूलों के विरुद्ध ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई कराई जाएगी।

    यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों को नहीं किया प्रोन्नत

    डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया है कि कक्षा आठ उत्तीर्ण करके कक्षा नौ में पहुंचे और कक्षा 10 पास करके कक्षा 11 में पहुंचे विद्यार्थियों को यू-डायस प्लस पोर्टल पर प्रोन्नत करना होता है। इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की होती है। बरनाहल और बेवर विकासखंड क्षेत्र के 21 स्कूलों के स्तर से यू-डायस पोर्टल पर कोई प्रगति दर्ज नहीं की जा रही है।

    डीआईओएस ने दी अंतिम चेतावनी

    शनिवार की समीक्षा में भी प्रगति शून्य ही प्रदर्शित हुई। सभी के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि दो दिन में स्थिति में सुधार नहीं करते हैं तो स्कूलों को ब्लैक लिस्ट कराने की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।

    बरनाहल विकासखंड क्षेत्र के स्कूल, स्कूल का नाम, कुल विद्यार्थी

    • गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर, 845
    • जनता आदर्श उच्चतर माध्यमिक स्कूल बहसी, 57
    • कैलाश कुमारी दुबे इंटर कॉलेज, 54
    • पीएसआईसी घिरोर रोड नवाटेढ़ा, 487
    • संत जेएन इंटर कॉलेज दिहुली, 381
    • संत बीएन हाईस्कूल परशुरामपुर, 77
    • श्री अनार सिंह इंटर कॉलेज, 401
    • श्री दयानंद देव इंटर कॉलेज, 537

    बेवर विकासखंड क्षेत्र के स्कूल, नाम, कुल विद्यार्थी

    1. अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज, 560
    2.  बाल भारती सेकंडरी स्कूल, 51
    3.  चौ. दलेल सिंह इंटर कॉलेज, 106
    4.  दीप्ती सिंह बालिका इंटर कॉलेज, 162
    5.  कपिलमुनि चिल्ड्रंस एकेडमी, 992
    6.  ओविसराम उच्चतर माध्यमिक स्कूल, 220
    7.  एससीएल इंटर कॉलेज, 24
    8.  शहीद मनीष कुमार इंटर कॉलेज, 124
    9.  संत जगतनारायण राजेश्वरी दयाल सिंह इंटर कॉलेज, 21
    10.  शीला देवी स्मृति उच्चतर माध्यमिक स्कूल, 294
    11.  सुभाष चंद्र यादव इंटर कॉलेज, 193
    12.  स्वामी संपूर्णानंद इंटर कॉलेज, 451

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव का नाम लेने पर मिलती थी चेकिंग से छूट, SIT को बैंक कैशियर ने बताया

    यह भी पढ़ें- सीएम का विजन नहीं... भाजपा सरकार में राम मंदिर का चंदा भी सुरक्षित नहीं; शिवपाल सिह यादव ने बीजेपी पर कसे तंज

    सभी 21 स्कूलों के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि प्रगति नहीं होती है तो स्कूलों के विरुद्ध ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई कराई जाएगी।

    -

    सतीश कुमार, डीआइओएस।