यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: सलमान खुर्शीद ने की सपा मुखिया की तारीफ, 'घाेसी चुनाव ने तोड़ा भाजपा का दंभ, ये पूरे गठबंधन की जीत'
Salman Khurshid In Mainpuri Said On Ghosi By Election मैनपुरी में सलमान खुर्शीद ने कहा कि गठबंधन के नेता पर बात करते हुए कहा कि हमारे गठबंधन की नेता द ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी की राजनीति के इस चुनाव में अखिलेश यादव रहे हैं मुख्य चेहरा
- आइएडीआइए गठबंधन में सभी की राय होगी महत्वपूर्ण
मैनपुरी, जागरण संवाददाता। आइएनडीआइए को शुभ संगठन बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि एलायंस बनने के बाद यह शुभ समाचार मिला है। घोसी चुनाव हम ही जीते हैं। जब भी गठबंधन होता है तो प्रत्येक का उसकी उपलब्धि में योगदान होता है। भाजपा दंभ में थी। उसका दंभ टूट गया है। यूपी की राजनीति का मुख्य चेहरा रहे अखिलेश यादव को भी पूरे संगठन की ओर से इस जीत की शुभकामना देता हूं।
गठबंधन में तीन बैठकों में लिया निर्णय
सलमान खुर्शीद शनिवार रात आगरा रोड स्थित क्लासिक बैंक्वेट हाल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में हमारी तीन बार हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जहां जिसका जितना बड़ा योगदान हो सकता है, वह लिया जाना चाहिए। वास्तविकता को देखते हुए हमें कार्य करने होंगे। कार्य को लेकर गठबंधन की बैठक भी जल्द आरंभ होंगी। आने वाले कुछ दिन में ही स्पष्ट हो जाएगा कि किसे कौन सी सीट पर लड़ना है।
जो भी कुर्बानी देनी होगी देंगे
सलमान खुर्शीद ने कहा कि कहीं न कहीं गठबंधन में समझौते भी करने पड़ते हैं। जो भी दल गठबंधन में आए हैं, सभी की राय आवश्यक होगी। अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए जो भी कुर्बानी आवश्यक होगी, हम देने को तैयार हैं।
सलमान खुर्शीद ने जी-20 के डिनर लिस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न बुलाने पर उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग नहीं गए। चीन और रसिया के राष्ट्रपति नहीं आए। जी-20 में भी दुनिया देख रही है कि किसने अपना रोल अदा किया है। हमें दुख है कि हमारे अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया। इसका सरकार को भी जवाब देना चाहिए।
खबरें और भी
धार्मिक टिप्पणी नहीं करता हूं और पक्षधर भी नहीं हूं
सनातन पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं धार्मिक टिप्पणी नहीं करता और पक्षधर भी नहीं हूं। हमें मानना पड़ेगा कि धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था में बहुत सी बातें जुड़ जाती हैं। कुछ लोगों को धर्म में अपने हिसाब से कई बातें जोड़ दी हैं जो वास्तव में धर्म का हिस्सा नहीं हैं।