'चुनाव आयोग भाजपा के कहने पर चल रहा', सांसद डिंपल यादव ने की यूपी मतगणना लाइव करने की मांग
सपा सांसद डिंपल यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के कहने पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मतगणना को लाइव करने और बंगाल की मतगणना फुट ...और पढ़ें
HighLights
चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप
यूपी मतगणना को लाइव करने की मांग की सांसद डिंपल यादव ने
बंगाल मतगणना की फुटेज उपलब्ध कराने की अपील की
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। चुनाव आयोग पर अब हमें भरोसा नहीं रहा है। वह भाजपा के कहने पर चल रहा है। उनके पक्ष में काम कर रहा है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सबने यह देखा है।
चुनाव आयोग को चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब मतगणना हो तो उसको लाइव किया जाए और बंगाल में मतगणना की फुटेज उपलब्ध कराई जाए। यह बातें शुक्रवार को सपा कार्यालय पर सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से कहीं।
सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों में जैसा भाजपा ने किया था। वैसा ही बंगाल में किया है। भाजपा ने सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया। उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। रात में उनके घर पर दबिश डाली गई। यही काम अब भाजपाई उत्तर प्रदेश में भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा के हमेशा से दीदी से अच्छे संबंध रहे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हों तो उसकी मतगणना को लाइव किया जाए।
रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग पत्थर खा रहे हैं। भाजपा की सरकार जहां है वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपाइयों की रणनीति का सामना करने के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
सपा सांसद व विधायक ने किया स्वगणना के प्रति प्रेरित
करहल। सपा सांसद डिंपल यादव व क्षेत्रीय विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने गेस्ट हाउस पर एसडीएम सुनिष्ठा सिंह की मौजूदगी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए की। सांसद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग इसमें सहयोग करें।
खबरें और भी
एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने कहा कि स्व गणना अभियान में लोगों को जागरूक करें। घर बैठे एप के माध्यम से यह प्रक्रिया कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव के बाद यूपी विधानसभा के लिए मायावती की बदली रणनीति: आकाश आनंद करेंगे आगरा में सभाएं, हर दिन दो बैठकें