Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मकान की खोदाई में निकला चांदी के सिक्कों से भरा मटका, मैनपुरी में मच गई लूट

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 11:05 AM (GMT+05:30)

    मैनपुरी के कांकन गांव में एक पुराने कच्चे मकान को तोड़ते समय खोदाई में चांदी के सिक्कों से भरा एक मटका मिला। मटका फूटते ही ग्रामीण और मजदूर सिक्के लेक ...और पढ़ें

    गांव कांकन में नए निर्माण के लिए तुड़वाया जा रहा कच्चा मकान जागरण। इंसेट में ग्रामीण के हाथ में रखा सिक्का। इंटरनेट मीडिया

    गांव कांकन में नए निर्माण के लिए तुड़वाया जा रहा कच्चा मकान जागरण। इंसेट में ग्रामीण के हाथ में रखा सिक्का। इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. मैनपुरी के कांकन गांव में खुदाई में मिला चांदी का मटका

    2. मटके में 1916 के जॉर्ज पंचम अंकित चांदी के सिक्के थे

    3. ग्रामीण और मजदूर सिक्के लेकर भागे, पुलिस को सूचना नहीं

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कांकन गांव में कच्चे मकान को तोड़ने के दौरान खोदाई में चांदी के सिक्कों से भरा मटका निकला। मिट्टी से सने मटके को तोड़ने पर सिक्के बिखर गए। ग्रामीण और मजदूर सिक्के समेटकर भाग निकले। मकान मालिक की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। चांदी के सिक्कों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

    सोमवार को विनय भदौरिया ने अपने पुराने कच्चे घर को तुड़वाकर नींव की खोदाई शुरू करवाई थी। रसोई की कच्ची दीवार को गिराया तो जमीन में मिट्टी का मटका दिखा। मजदूर ने मटके को निकाल कर गृह स्वामी को बताया। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।

    mainpuri sikke

    ग्रामीण के हाथ में रखा सिक्का।

    मैनपुरी में खोदाई में निकले मटके में भरे चांदी के सिक्के, मच गई लूट

    ग्रामीणों ने मटके को सड़क पर गिराकर फोड़ दिया। इससे चांदी के सिक्के सड़क पर बिखर गए। इसके बाद लूट सी मच गई। ग्रामीण व मजदूर सिक्कों को लेकर भाग निकले। एक ग्रामीण ने सिक्कों का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- गृहस्थ जीवन छोड़ पकड़ी आध्यात्म की राह, हाथरस व आगरा की दो युवतियां ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित

    मटका फोड़ने पर बिखरे सिक्के मजदूर और ग्रामीण लेकर भागे

    इन सिक्कों पर वर्ष 1916 लिखा है और जार्ज पंचम का फोटो अंकित है। गृह स्वामी के पुत्र राहुल भदौरिया ने बताया कि मटके में लगभग 120 सिक्के थे। इन्हें मजदूर और ग्रामीण लेकर भाग गए हैं। अभी तहरीर नहीं दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे PM Modi, अगस्त में प्रस्तावित कार्यक्रम