Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी गणेश प्रसाद साहा ने किया मैनपुरी पुलिस में बदलाव: गगन बने किशनी प्रभारी निरीक्षक, छत्रपाल को स्वाट की कमान

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:40 PM (IST)

    मैनपुरी एसपी ने पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, किशनी और दन्नाहार के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिली। बेवर में भूमि विवाद पर गाली देते दारोगा क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. एसपी ने पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

    2. किशनी और दन्नाहार के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिली।

    3. बेवर में गालीबाज दारोगा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कानून व्यवस्था को मद्देनजर रख एसपी ने पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। जिसमें दन्नाहार और किशनी थाने के प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी है। सभी ने शुक्रवार को संबंधित स्थानों पर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है।
    एसपी गणेश प्रसाद साहा ने गुरुवार की रात किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को स्वाट टीम प्रभारी बनाया है। स्वाट टीम प्रभारी गगन गौड़ को किशनी थाने की जिम्मेदारी दी है।

    दन्नाहार प्रभारी को कुरावली में अपराध नियंत्रक बनाया

    पुलिस लाइन में तैनात शत्रुंजय कुमार को दन्नाहार थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। दन्नाहार प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह को कुरावली में अपराध निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर कमला शंकर को प्रभारी निरीक्षक एएचटी बनाया है। शुक्रवार को सभी निरीक्षकों ने अपना-अपना चार्ज ग्रहण कर लिया है।

    गालीबाज दारोगा का वीडियो हुआ वायरल

    बेवर। क्षेत्र में भूमि विवाद की शिकायत पर गांव पहुंचे नवीगंज चौकी इंचार्ज वर्दी की गरिमा भूल बैठे और जमकर गालियां देना शुरू कर दिया। दारोगा महिला के सामने गालियां दे रहे हैं। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

    सीओ ने कही जांच कर कार्रवाई की बात

    क्षेत्र के गांव बल्लूपुर जोत निवासी गिरजेश शुक्ला का गांव में मकान बना है। उसी के पास में खाली भूमि है। आरोप है कि उक्त भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। शिकायत पर 29 जुलाई को नवीगंज चौकी प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने जांच पड़ताल करने के बजाय गालियां देना शुरू कर दिया। जबकि वह घर पर अकेली थीं। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: कृषक छात्रवृत्ति के लिए सीएम योगी ने खोला खजाना, किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई

    यह भी पढ़ें- आगरा में बड़ी जीत के लिए मायावती का स्पेशल प्लान: खेरागढ़ में उतरेगा ब्राह्ममण प्रत्याशी! आकाश आनंद करेंगे जनसभा