UP Weather: मैनपुरी में मानसून की झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से राहत; दो दिन तक जोरदार बरसात!
मैनपुरी में रविवार सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से शहरवासियों को बड़ी राहत दी। तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया, जिससे बच्चों ने खूब ...और पढ़ें

बारिश के बीच सड़क पर निकलते वाहन। जागरण
HighLights
रविवार सुबह मैनपुरी में हुई तेज बारिश।
तापमान 38 से 31 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
आगामी दो दिन मौसम खुशनुमा रहने का अनुमान।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों के लिए रविवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और लगभग दस बजे बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रिमझिम से शुरू होकर कुछ ही समय में तेज हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
रविवार की सुबह अचानक शुरू हुई वर्षा के कारण राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को भीगने से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ी।
बारिश से गिरा तापमान, उमस से राहत
बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि उमस में भी कमी लाई। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। जोकि रविवार की सुबह वर्षा के समय 31 डिग्री सेल्सियस रह गया। इस मौसम परिवर्तन ने शहरवासियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। बच्चों ने छतों और सड़काें पर निकलकर वर्षा का आनंद लिया।
दो दिन तक मौसम सुहाना रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान नरेंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी एक दो दिन माैसम खुशनुमा रहेगा। वर्षा होने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने बताया कि यह बरसात धान के किसानों के लिए भी लाभदायक है। किसान भी बीते कई दिनाें से वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।