हल्की बारिश ने दूर की उमस, मुरादाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम? सामने आया लेटेस्ट अपडेट
मुरादाबाद में बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बा ...और पढ़ें

HighLights
मुरादाबाद में बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से मिली राहत।
न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस हुआ।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। मुरादाबाद में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम में ठंडक आने से न्यूनतम तापमान भी गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
जबकि, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आने तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।