Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में नागफनी-लालबाग सड़क पर हटेगा अतिक्रमण; मकान व दुकानों पर लगाए 8-8 फीट के लाल निशान से मची खलबली

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:16 PM (IST)

    मुरादाबाद में नागफनी से लालबाग तक सड़क अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। प्रशासन की टीम ने नवाबपुरा में मकानों व दुकानों पर लाल निशान लगाए ...और पढ़ें

    नवाबपुरा में लाल निशान लगाने का विरोध कर रहे क्षेत्रवासियों को समझाते प्रवर्तन दल की टीम।जागरण

    नवाबपुरा में लाल निशान लगाने का विरोध कर रहे क्षेत्रवासियों को समझाते प्रवर्तन दल की टीम।जागरण

    HighLights

    1. नागफनी से लालबाग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

    2. प्रशासन ने नवाबपुरा में मकानों पर लाल निशान लगाए

    3. स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, नोकझोंक हुई

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नागफनी से लालबाग तक सड़क अतिक्रमण मुक्त होगी जिसकी शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने नवाबपुरा में नापजोख शुरू की तो खलबली मच गई। क्षेत्र के लोग नापजोख के विरोध में उतर आए। वीडियो बनाने लगे। प्रशासन को इस बात का पहले से अंदेशा था, इसलिए टीम के साथ निगम व प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी थे। नापजोख के साथ-साथ आठ-आठ फिट पर टीम ने मकानों व दुकानों पर लाल निशान लगाए। 

    लालबाग तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अतिक्रमण की जद में आने वाले पूरे क्षेत्र तक लाल निशान लगाया जाएगा। फिर संबंधित को नोटिस जारी किये जाएंगे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।

    प्रशासन की टीम ने आठ-आठ फीट तक मकानों व दुकानों पर लगाए लाल निशान

    डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर शुक्रवार को टीम नवाबपुरा पहुंची। नवाबपुरा में सड़क और नाली की भूमि पर बने मकानों, दुकानों और अन्य निर्माणों पर नापजोख करके निशान लगाने शुरू कर दिये। नापजोख करने पहुंची टीम के अनुसार, लोगों ने सड़क, नाला को करीब आठ-आठ फीट तक अपने घरों के अंदर कर लिया है जिससे सड़क सकरी हो गई है।

    स्थिति यह बन गई है कि नागफनी, नवाबपुरा, कहारो वाला मंदिर, श्मशान घाट व प्राचीन काली मंदिर लालाबाग तक जाने वाले पूरे रास्ते भर जाम की स्थिति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ: झुग्गी में रहने वाली महिला ने किया ₹357 करोड़ का टैक्स फ्रॉड, 3000 क्लाइंट्स को फर्जी रिफंड दिलाने में की मदद

    कार्रवाई के विरोध में सड़क पर आए क्षेत्रीय लोग, टीम से हुई नोकझोंक

    दिन में यहां पैदल निकलना भी दूभर रहता है। काली माता मंदिर और झारखंडी मंदिर इसी रास्ते पर पड़ते हैं। पुराने शहर का यह सबसे घना आबादी क्षेत्र हैं। ऐसे में जाम से निदान के लिए कवायद शुरू की गई है। शुक्रवार दोपहर टीम जब पहुंची तब नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कार्रवाई का विरोध जताने लगे।

    यह भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव और मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, रकम और साजिश पर होगी गहन पूछताछ

    पुलिस टीम और नगर निगम ने की नापजोख

    नोकझोंक शुरू हाे गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मगर, पुलिस टीम व नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम मोर्चा संभाले रही और नापजोख चलती रही। नापजोख लालबाग तक चलेगी।

    डीएम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि नापजोख के बाद अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलेगा।

    खबरें और भी