मथुरा जिला पंचायत गांवों में 45.37 करोड़ के विकास कार्य कराएगी, बजट पारित
मथुरा जिला पंचायत गांवों में 45.37 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएगी। शनिवार को बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2025-26 के लिए संशोधित बजट पारि ...और पढ़ें
-1774759857066_m.webp)
जिला पंचायत की बैठक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। जिला पंचायत 45.37 करोड़ रुपये से गांवों में विकास कार्य कराएगी। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पुनरीक्षित बजट पास हुआ। वर्ष 2025-26 का भी 65.02 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट इस बैठक में पास हुआ।
कई अधिकारी बैठक से गायब रहे, ऐसे में उन्हें लेकर भी नाराजगी जताई गई। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा, विभिन्न कार्यों के लिए सड़क की खोदाई कर दी जाती है, लेकिन सही नहीं कराई जाती हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
बोर्ड की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव, कई अधिकारी ही बैठक में नहीं पहुंचे
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए सदस्य रामवीर सिंह भरंगर की मांग पर अध्यक्ष ने प्रत्येक सदस्य को क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार ढाका ने बजट का विवरण पेश किया। उन्होंने बताया कि वेतन, पेंशन व मूल निर्माण कार्यों पर 34.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गो-आश्रय व काजी हाउस पर 2.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 50 लाख रुपये मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे। मेला व प्रदर्शनियाें पर 28 लाख रुपये खर्च होंगे।
बैठक में गूंजा सड़क खोदकर डाल देते और फिर सही न करने का मुद्दा
आरपी सिंह और अनूप चौधरी ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों का मुद्दा उठाया। आरोप लगाए, पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को ठीक नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ने इस मिशन की समीक्षा के लिए एक माह बाद विशेष बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला उठाया। सीएमओ, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर फोन न उठाने के आरोप लगाए। भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कराने की मांग की।
खबरें और भी
कृषि व सिंचाई विभाग की बैठकों में जिला पंचायत सदस्यों को बुलाने का मामला उठाया
सत्यपाल चौधरी ने कृषि व सिंचाई विभाग की बैठकों में जिला पंचायत सदस्यों को बुलाने का मामला उठाया। राजपाल भरंगर ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। रामवीर भरंगर ने विकास कार्यों के लिए सदस्यों को 50-50 लाख रुपये देने की मांग की। किसानों को समय से खाद की व्यवस्था करने, नहरों की सफाई का मुद्दा उठाया गया। देवराज सिंह के प्रस्ताव पर अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराने की व्यवस्था की स्वीकृति दी।
यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के 50 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तीन दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
शेरगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की गई
शेरगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की गई। गोवर्धन-बरसाना मार्ग से जुड़े संपर्क मार्गों के तीन महीने में ही गड्ढे में तब्दील होने पर आरईएस विभाग से जवाब मांगा गया। जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त। जिला पंचायत के पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर अध्यक्ष किशन चौधरी का अभिनंदन किया। किशन चौधरी ने कहा कि बैठक में सभी की सहमति से प्रस्ताव पास हुुए हैं। कार्ययोजना के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।