Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा से गोवर्धन और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं की राह होगी आसान, चलाई जाएंगी 50 से ज्यादा अतिरिक्त बसें

    Updated: Fri, 15 May 2026 06:02 PM (IST)

    ब्रज में अधिक मास के महत्व को देखते हुए परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मथुरा से गोवर्धन और बरसाना के लिए 17 मई से 16 जून तक ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। ब्रज में अधिक मास के महत्व को देखते हुए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। गोवर्धन और बरसाना में परिक्रमा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए मथुरा से गोवर्धन और बरसाना के महत्वपूर्ण मार्गों पर 50 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हालांकि मुड़िया मेला के लिए अलग से इंतजाम किए जाएंगे।

    अधिक मास के दौरान गोवर्धन में गिरिराजजी की परिक्रमा और दर्शन के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना में भी राधारानी के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साथ बाहरी राज्यों, दिल्ली-एनसीआर और अन्य जिलों से लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचेंगे।

    इन परिस्थितियों में रोडवेज बसों में भीड़ की धक्का-मुक्की दिखाई देती है। वर्तमान बस सेवा पर बढ़ते दबाव और यात्रियों की अधिकता को देखते हुए विभाग ने बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त बेड़ा उतारने की योजना बनाई है।

    मथुरा से गोवर्धन और बरसाना तक के लिए करीब 50 अतिरिक्त बसें चलवाई जाएंगी। इन अतिरिक्त बसों का संचालन पूरे अधिक मास में 17 मई से 16 जून तक कराया जाएगा।

    इस बारे में एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा डिपो की बसों के अलावा बाहरी जिलों के डिपो से बसों को मंगवाया है। इन बसों को मुख्य रूप से मथुरा-गोवर्धन और बरसाना मार्ग पर तैनात किया जाएगा।

    अधिक मास में परिक्रमा लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिवर्ष गोवर्धन और बरसाना पहुंचते हैं। ऐसे में अतिरिक्त बसें लगाने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- मथुरा में यीडा हेरिटेज सिटी और पिलग्रिम गेटवे प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, जल्द तय होंगी मुआवजा दरें