यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhajan Lal Sharma: नाली में फंसी राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की कार, दूसरी गाड़ी से पहुंचे गोवर्धन
Bhajan Lal Sharma - राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार रात गोवर्धन में दर्शन करने आ रहे भजनलाल शर्मा की कार पूंछरी में नाली में फंस गई। इसके ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोवर्धन (मथुरा)। राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार रात गोवर्धन में दर्शन करने आ रहे भजनलाल शर्मा की कार पूंछरी में नाली में फंस गई। इसके बाद वे कार बदलकर गोवर्धन पहुंचे और दानघाटी मंदिर में दर्शन किए। कार फंसने को लेकर अधिकारियों में अफरातफरी मची रही।
मुख्यमंत्री का गोवर्धन पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर दो बजे का था। राजस्थान के अधिकारी दोपहर में पहुंच चुके थे। रात लगभग दस बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ भरतपुर से कार से पूंछरी पहुंचे। यहां पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन के बाद दाऊजी मंदिर जा रहे थे।
रास्ते में नाली में उनकी कार का पहिया फंस गया। ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन पहिया नहीं निकला। इसके बाद दूसरी कार मंगाई गई। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे।
दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया और माइक हाथ में लेकर उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इसके बाद दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री बनने से पहले भजनलाल शर्मा अक्सर परिवार के साथ गोवर्धन के मंदिरों में पूजन और परिक्रमा के लिए आते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Premanand ji Maharaj: भक्तों को नहीं मिल पाएंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, आश्रम ने बताई बड़ी वजह