Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 'छोटा बरसाना धाम' बनाने पर विवाद, मथुरा के गोस्वामी समाज ने जताई आपत्ति

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:12 AM (IST)

    दिल्ली में एक श्रद्धालु ने बरसाना के राधाकृष्ण मंदिर की हूबहू प्रतिकृति 'छोटा बरसाना धाम' बनाई, जिससे स्थानीय लोगों और गोस्वामी समाज में भारी रोष है। ...और पढ़ें

    दिल्ली के शाहदरा में स्थित श्री लाडली लाल जू छोटा बरसाना धाम मंदिर में विराजमान राधाकृष्ण के विग्रह। फोटो- सौ. इंटरनेट मीडिया

     दिल्ली के शाहदरा में स्थित श्री लाडली लाल जू छोटा बरसाना धाम मंदिर में विराजमान राधाकृष्ण के विग्रह। फोटो- सौ. इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. दिल्ली में बरसाना मंदिर की हूबहू प्रतिकृति बनाई गई।

    2. 'छोटा बरसाना धाम' नाम से मंदिर पर गोस्वामी समाज नाराज।

    3. श्रद्धालु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

    संवाद सूत्र, बरसाना। दिल्ली में एक श्रद्धालु द्वारा बरसाना राधाकृष्ण के हूबहू स्वरूप, शृंगार, पूजा पद्धति अपनाते हुए छोटे से मंदिर का नाम श्री लाडली लाल जू छोटा बरसाना धाम रख लिया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया। यह देख स्थानीय लोग तथा गोस्वामी समाज के लोगों ने रोष व्यक्त किया है।

    गोस्वामी समाज ने कहा कि पूरे विश्व में बरसाना राधारानी के विग्रह की छवि कही और नहीं है। यह आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। गोस्वामी समाज के कुछ लोगों ने कथित श्रद्धालु के खिलाफ थाना में प्रार्थना पत्र दिया है।

    छोटे से मंदिर में हूबहू राधा-कृष्ण के विग्रह देख लोग अचंभित

    दिल्ली के श्रद्धालु हैप्पी लूथरा द्वारा शाहदरा के ज्वालापुर नगर में स्वामी अमरदेव गोशाला ट्रस्ट के नाम से गोशाला है। इसमें उन्होंने छोटा सा सामान्य मंदिर बनवाया, इसका नाम श्री लाडली लाल जू छोटा बरसाना धाम रखा। लेकिन इस मंदिर में जो राधाकृष्ण की छवि, शृंगार, पूजा पद्धति तथा सिंहासन विराजमान है। वह हूबबू बरसाना स्थित मंदिर की तरह है। इसे देखकर एक बार को तो हर कोई चौक जाएगा कि यह तो बरसाना की राधारानी हैं।

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    गोस्वामी समाज के लोगों ने श्रद्धालु के खिलाफ थाने में दिया प्रार्थना पत्र

    उक्त राधाकृष्ण की छवि का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोग व गोस्वामी समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। बताते हैं 27 जून को पेशे से व्यवसायी श्रद्धालु हैप्पी लूथरा ने राधाकृष्ण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा व पूजा अर्चना के लिए बरसाना से गोस्वामी समाज के उमाशंकर गोस्वामी व चंदर गोस्वामी को बुलाया। इस पर अन्य गोस्वामीजनों ने आपत्ति जताई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हाथरस में ECCE एजुकेटर चयन सूची में फर्जीवाड़े का खुलासा, साक्षात्कार टले

    पुलिस ने कहा, जांच की जा रही है

    सोमवार को राधारानी मंदिर परिसर में गोस्वामी समाज से दोनों लोगों ने गलती की माफी मांगी। मंगलवार को समाज के कुछ लोगों द्वारा श्रद्धालु हैप्पी लूथरा के खिलाफ थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है।