Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मथुरा में DVVNL की कार्रवाई से मची खलबली; ताबड़तोड़ कनेक्शन कटने से कई घरों में छाया अंधेरा, 52 पर केस

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:48 AM (IST)

    दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अब अपने राजस्व को भरने में जुटा हुआ है। मथुरा जिले में शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई से खलबली मची रही। बड़े बकाएदारों के ...और पढ़ें

    मथुरा: गांव कारब में बकाएदारों के कनेक्शन कटवाते एसडीओ सचिन द्विवेदी दाएं। फोटो सौजन्य से डीवीवीएनएल
    मथुरा: गांव कारब में बकाएदारों के कनेक्शन कटवाते एसडीओ सचिन द्विवेदी दाएं। फोटो सौजन्य से डीवीवीएनएल

    HighLights

    1. एसडीओ ने छोटे बकाएदारों को भी चेतावनी दी
    2. ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में भी चलाया गया चेकिंग अभियान

    जागरण संवाददाता, मथुरा। बड़े बकाएदारों और अधिक लाइन लास वाले क्षेत्रों में बिजली अधिकारियों ने अभियान को तेज कर दिया है। गांव कारब में 13 लाख रुपये के बकाए पर 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एक साथ एक गांव में यह कार्रवाई बड़ी है। इससे कई घरों में अंधेरा छा गया।

    ग्रामीण बकाया जमा करने में जुट गए हैं। इसके अलावा जिलेभर में चलाए गए चेकिंग अभियान में कई लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। 52 से अधिक प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

    दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम राजस्व वसूली पर जोर दे रहा है। इसी के तहत जिले में सभी उपकेंद्रों के अधिकारी अभियान चला रहे हैं। एसडीओ सचिन द्विवेदी शनिवार की सुबह टीम के साथ पचावर उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। गांव के करीब 100 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।

    जिनके कनेक्शन काटे, उन पर 13 लाख रुपया बकाया

    एसडीओ सचिव द्विवेदी ने बताया, जिनके कनेक्शन काटे गए हैं उन पर 13 लाख रुपये बकाया था। अन्य छोटे बकाएदार भी हैं, जिनको भी बिल जमा करने को कहा गया है। फरह में आठ, बलदेव में पांच, कोसीकलां में चार, बरसाना में पांच, दतिया में पांच, लक्ष्मी नगर क्षेत्र में पांच, राया में चार, जयगुरुदेव क्षेत्र में तीन, वृंदावन में चार, छटीकरा में दो, कृष्णा नगर में दो, मसानी में पांच स्थानों पर बिजली चोरी होते मिली। टीमों ने कुल 849 कनेक्शन चेक किए। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: यूपी में गर्मी और उमस बढ़ी, बारिश पर लगा ब्रेक; कैसा रहेगा मौसम पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: धूप ने देहरादून में किया परेशान, 72 घंटे में फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम; येलो अलर्ट जारी

    वॉटर वर्क्स कंपाउंड की भूमिगत केबिल में फाल्ट

    भूतेश्वर स्थित वाटर वर्क्स कंपाउंड की भूमिगत केबिल में फाल्ट होने से यहां की बिजली गुल हो गई। दोपहर बाद नई केबिल डालकर आपूर्ति बहाल की गई। वाटर वर्क्स कंपाउंड में जलकल विभाग का नलकूप लगा है। इसी पानी की आपूर्ति शहर में टैंकरों से की जाती है। इसके आसपास सरकारी आवास में जलकल कर्मचारी रहते हैं। शनिवार की सुबह यहां भूमिगत केबिल में फाल्ट हो गया। दोपहर 12 बजे नई केबिल डालकर आपूर्ति बहाल की गई। 

    खबरें और भी