पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित ...और पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत करते संत।
HighLights
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का दौरा किया
उन्होंने स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
अपने कार्यकाल में लोकार्पित शारदा ब्लॉक का अवलोकन किया
संवाद सहयोगी, वृंदावन। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने वृंदावन में तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को सुबह रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पूर्व राष्ट्रपति ने स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रामकृष्ण मठ में ठाकुरजी के दर्शन कर अपने कार्यकाल में लोकार्पित किए अस्पताल के शारदा ब्लाक का अवलोकन किया।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल में शनिवार की सुबह दस बजकर 45 मिनट पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। यहां सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद, अस्पताल प्रभारी स्वामी काली कृष्णानंद ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने स्वामी विवेकानंद को अर्पित की पुष्पांजलि
इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने अस्पताल परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद रामकृष्ण मठ पहुंचे यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद अपने कार्यकाल में लोकार्पित अस्पताल के शारदा ब्लॉक का अवलोकन करने पहुंचे। शारदा ब्लॉक का अवलोकन करने के साथ पूर्व राष्ट्रपति ने सेवाश्रम के संतों से मुलाकात की।