विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुप्त नवरात्र: मां कात्यायनी की शरण में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, वृंदावन में नौ दिन रहकर करेंगे साधना-महायज्ञ

Published: Wed, 15 Jul 2026 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:38 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू गुप्त नवरात्र में मां कात्यायनी की साधना के लिए नौ ...और पढ़ें

वृंदावन के कात्यायनी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो: जागरण।

वृंदावन के कात्यायनी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो: जागरण।

HighLights

  1. नवजोत सिद्धू गुप्त नवरात्र के लिए वृंदावन पहुंचे

  2. मां कात्यायनी मंदिर में नौ दिन करेंगे साधना

  3. महायज्ञ में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना

संवाद सहयोगी, वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू नौ दिन तक वृंदावन में धार्मिक प्रवास पर रहेंगे। बुधवार को शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र में नौ दिन तक मां कात्यायनी की साधना करने के लिए सिद्धु मंगलवार शाम वृंदावन पहुंचे। वे नौ दिन तक मंदिर में गुप्त नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले महायज्ञ में शामिल होंगे।

नौ दिन तक वृंदावन में रहकर महायज्ञ में रहेंगे शामिल

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार शाम राधाबाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर पहुंचे। सिद्धू ने मां कात्यायनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद लगभग आधा घंटे यज्ञशाला में बैठ ध्यान लगाया। नवजोत सिंह सिद्धू गुप्त नवरात्र में मां कात्यायनी की साधना करने को वृंदावन में ही प्रवास करेंगे।

श्रद्धालुओं में उनके समीप पहुंचकर सेल्फी लेने की होड़ लग गई

मंदिर परिसर में अपने बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को देखते ही श्रद्धालुओं में उनके समीप पहुंचकर सेल्फी लेने की होड़ लग गई। लेकिन, सुरक्षागार्डों ने श्रद्धालुओं को सिद्धू से दूर कर दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा वृंदावन और मां कात्यायनी का यह पावन धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। वह मां कात्यायनी के चरणों में नौ दिन तक ध्यान लगाएंगे और सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

यह भी पढ़ें- संभल डीएम अंकित खंडेलवाल ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन तहसीलों के एसडीएम बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।