Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकेबिहारी मंदिर में जूते पहनकर घूमता दिखा हरियाणा पुलिस का दारोगा, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:00 AM (IST)

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पट बंद होने के दौरान हरियाणा पुलिस का एक दारोगा जूते पहनकर घूमता दिखा, जिसकी तस्वीर सेवायत ने सोशल मीडिया पर वा ...और पढ़ें

    मथुरा- वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार की दोपहर जब मंदिर के पट बंद थे तो हरियाणा पुलिस का दारोगा जूते पहनकर प्रांगण में चहलकदमी करते हुए

    मथुरा- वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार की दोपहर जब मंदिर के पट बंद थे तो हरियाणा पुलिस का दारोगा जूते पहनकर प्रांगण में चहलकदमी करते हुए

    HighLights

    1. हरियाणा पुलिस का दारोगा जूते पहनकर मंदिर में घुसा।

    2. पट बंद होने के दौरान हुई यह शर्मनाक घटना।

    3. मंदिर प्रबंधन ने कार्रवाई की संस्तुति की, फोटो वायरल।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दुनियाभर के सनातनियों के आस्था का बड़ा केंद्र है। बुधवार को हरियाणा पुलिस का एक दारोगा मंदिर के पट बंद होने के दौरान जूते पहनकर मंदिर परिसर में घूमता रहा। दारोगा के हाथ प्रसाद व मोरपंख भी था।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार दोपहर एक बजे के बाद मंदिर के पट बंद थे तो उस समय हरियाणा पुलिस का एक दारोगा जूते पहनकर मंदिर प्रांगण में चहलकदमी करता दिखाई दिया। मंदिर में मौजूद सेवायत ने इस दारोगा का फोटो खींचकर इंटनरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया।

    सुरक्षाकर्मियों, पुलिस की मौजूदगी के बाद भी दारोगा जूते पहनकर अंदर पहुंच गया। मंदिर की सुरक्षा में लगे प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया बुधवार काे हमारे पास कोई प्रोटोकॉल किसी वीआईपी का नहीं था। संभव है किसी व्यक्ति के साथ दारोगा आया हो। मामले में कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। तीन माह पहले भी हरियाणा पुलिस का ही एक दारोगा जूते पहनकर मंदिर पहुंच गया था।

    मंदिर के पट बंद होने पर भी अगर कोई दारोगा जूते पहनकर प्रांगण में पहुंचा है तो ये पूरी तरह से गलत है। इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। हम पुलिस अधिकारियों से बात करके मामले में कार्रवाई करेंगे।

    अशोक कुमार, अध्यक्ष: मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति

    यह भी पढ़ें- मथुरा का अनोखा मंदिर, जहां श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए शिव जी बने थे 'गोपी'