Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में मद्रासी गिरोह की एंट्री: 25 लाख की टप्पेबाजी में दिल्ली से एक गिरफ्तार, दो साथी फरार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:29 AM (IST)

    मथुरा में प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले मद्रासी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दिल्ली से एक बदमाश को 25 ...और पढ़ें

    पुलिस लाइन सभागार में 25 लाख की टप्पेबाजी का राजफाश करते एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह व सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार सिंह।फोटो जागरण

    पुलिस लाइन सभागार में 25 लाख की टप्पेबाजी का राजफाश करते एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह व सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार सिंह।फोटो जागरण 

    HighLights

    1. मथुरा में 25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा हुआ

    2. दिल्ली से मद्रासी गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार किया गया

    3. पुलिस ने शत-प्रतिशत 25 लाख रुपये बरामद किए

    जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में शहर के प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। यह घटना दिल्ली के मद्रासी गिरोह ने की थी। 25 लाख रुपये और एक बाइक के साथ एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    पकड़े गए बदमश की संपत्ति का पता लगाकर उसे भी सीज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में मद्रासी गिरोह की यह पहली घटना है। गिरोह के बदमाश बैग को पकड़ने की स्टाइल से पता लगा लेते हैं कि उसमें कीमती सामान है।

    शहर में गोवर्धन चौराहा के समीप वरुण कुमार गर्ग व नीलेश कुमार अग्रवाल की चंद्रिका प्लाईवुड नाम से बड़ा शोरूम है। कारोबारी की भतीजी का रिश्ता तय हुआ है। आभूषण आदि बनवाने के लिए कारोबारी ने 20 जुलाई की शाम छह बजे कर्मचारी सुनील और मेघश्याम को 25 लाख रुपये दिए और ये रकम अपने रिश्तेदार गोविंद नगर निवासी साढ़ू सुनील बंसल के यहां देने भेजा।

    हाईवे पुलिस ने शत-प्रतिशत की माल की बरामदगी

    कर्मचारी कार से रकम देने जा रहे थे। गाड़ी को ड्राइवर रमेश चला रहे थे। साढ़े छह बजे कर्मचारी शोरूम से करीब एक किलोमीटर आगे राधा वैली कालोनी के समीप पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने ड्राइवर को गाड़ी से आयल टपकने की जानकारी दी। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी।

    खबरें और भी

    ड्राइवर एवं दोनों कर्मचारी बोनट खोलकर इंजन देखने लगे। तभी बाइक सवार युवकों ने गाड़ी की खिड़की खोली और नोटों से भरा बैग लेकर बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मथुरा में मद्रासी गिरोह की पहली घटना

    एसएसपी श्लोक कुमार ने वारदात के राजफाश के लिए 10 टीमें गठित की थीं। टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की कड़ी से कड़ी मिलाकर साउथ दिल्ली के थाना आंबेडकर नगर के मदनगिरी में पहुंची। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीमों ने दबिश देकर मदनगिरी के रहने वाले अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से टप्पेबाजी की शत-प्रतिशत राशि 25 लाख रुपये व एक बाइक बरामद की। पुलिस टीम को 20 हजार रुपये से सम्मानित करने की संस्तुति की गई है।

    40 वर्ष पूर्व दिल्ली में बसे हैं मद्रासी गिरोह के सदस्य

    साउथ दिल्ली के गोविंदपुरी और मदनगिरी में मद्रासी लोगों के 250 घर बने हैं। यह करीब 40 वर्ष पूर्व दिल्ली में आकर बस गए। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया गिरोह के शातिर बैग की बनावट व पकड़ने की स्टाइल से अंदाजा लगा लेते हैं कि उसमें कीमती सामान है। इसके बाद गाड़ी का शीशा तोड़कर या बैग आदि को टप्पेबाजी कर पार कर देते हैं। गिरोह के शातिर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मारपीट या हत्या नहीं करते हैं। गिरोह के सदस्य अपने बच्चों को भी ट्रेनिंग देकर टप्पेबाजी के लिए तैयार करते हैं।

    यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये

    बैग के साथ कर्मी को देखा, वहीं से लगे पीछे

    मद्रासी गिरोह के शातिर अक्षय ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आगरा से दिल्ली जा रहे थे। शोरूम के बाहर कर्मी को बैग पकड़े हुए देखा। यहां से वह उनके पीछे लग गए थे। वारदात के बाद वह शहर की ओर भागे। फिर बाइक को मोड़कर वापस दिल्ली चले गए।

    यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे