Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा नाव हादसा: 20 मोटरबोट लेकर फिर यमुना में उतरे गोताखोर, सात श्रद्धालु अब भी लापता; 10 शव पंजाब भेजे

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 12:08 PM (IST)

    मथुरा में यमुना नदी में मोटरबोट पलटने से लापता हुए सात श्रद्धालुओं का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को पैंटून पुल से टकराकर बोट पलटी थी, जिसमें ...और पढ़ें

    वृंदावन के केशीघाट के समीप यमुना में मोटरबोट डूबने के बाद सुबह फिर से चलाया गया अभियान। जागरण

    वृंदावन के केशीघाट के समीप यमुना में मोटरबोट डूबने के बाद सुबह फिर से चलाया गया अभियान। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना में शुक्रवार को पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट में सवार सात श्रद्धालुओं का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रात एक बजे तक बचाव कार्य करने के बाद सुबह साढ़े पांच बजे से फिर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोर 20 मोटरबोट के साथ यमुना में उतर गए।

    करीब दस किलो मीटर के दायरे में लापता लोगों की खोज की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन की सूची में अभी चार से पांच लोग लापता हैं, लेकिन ऐसे लापता श्रद्धालु भी पहुंचे हैं, जिनके परिवार के सदस्य नाव में सवार थे और गायब हैं। ऐसे में अब लापता श्रद्धालुओं की संख्या सात मानी जा रही है।

    madik family

    माणिक टंडन के स्वजन, जिन्होंने की शव की पहचान।

    एक और शव हुआ बरामद

    अभियान के दौरान यमुना में शुक्रवार को डूबे पंजाब के श्रद्धालुओं में एक और माणिक टंडन का शव शनिवार सुबह मिल गया है। अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं।

    mathura yamuna re (1)

    नाव हादसे के बाद अभियान चलाते गोताखाेर।

    20 मोटरबोट के साथ फिर यमुना में उतरे गोताखोर

    शुक्रवार को दोपहर पंजाब के लुधियाना के श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन के केशीघाट से यमुना के पार देवराहा बाबा की समाधि स्थल पर दर्शन के लिए जा रहा था। यमुना पर खोले गए पैंटून पुल को जोड़ने के दौरान तेज बहाव में पुल का पीपा मोटरबोट से टकरा गया और बोट पलट गई। उसमें सवार 37 से अधिक श्रद्धालु यमुना में डूब गए। आसपास मौजूद गोताखोरों में 22 लोगों को बचा लिया।

    छह से सात श्रद्धालु लापता, मिलने की उम्मीद में यमुना के किनारे बैठे हैं स्वजन

    दस श्रद्धालुओं के शव बाहर निकाले, गायब सात श्रद्धालुओं का अब तक पता नहीं चल पाया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और एडीएम वित्त डॉक्टर पंकज वर्मा की अगुवाई में टीमें यमुना नदी में लापता श्रद्धालुओं की तलाश कर रही हैं।

    खबरें और भी

    एंबुलेंस से पंजाब भेजे 10 मृतकों के शव

    उधर, जिन दस श्रद्धालुओं की हादसे में मृत्यु हुई है, उनके शव देर रात पोस्टमार्टम के बाद पंजाब के लिए रवाना कर दिए गए। लुधियाना निवासी श्रद्धालुओं के शव सुबह दस बजे उनके घर पहुंच गए, जबकि जगराओं निवासी श्रद्धालुओं के शव दोपहर में पहुचेंगे। पूरे मामले की जांच डीएम सीपी सिंह ने एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा को सौंपी है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: 9 घंटे बाद यमुना से निकाली मोटरबोट, 40 KM हवा की रफ्तार में की मनमानी; पुलिस हिरासत में चालक

    यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: यादों की रील बनाते टूट गई रीयल जिंदगी की डोर, 10 की मौत