Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में टायर फटने से कंटेनर पलटा, 30 से ज्यादा पशुओं की मौत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:30 AM (IST)

    मथुरा के नंदगांव में टायर फटने से पशुओं से भरा एक कंटेनर पलट गया, जिससे 30 से अधिक भैंस के बच्चों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    नंदगांव क्षेत्र में कामां रोड स्थित केडी स्कूल के समीप पलटा कंटेनर

    नंदगांव क्षेत्र में कामां रोड स्थित केडी स्कूल के समीप पलटा कंटेनर

    HighLights

    1. नंदगांव में टायर फटने से कंटेनर पलटा।

    2. हादसे में 30 से अधिक भैंस के बच्चों की मौत।

    3. स्थानीय लोगों ने 15-20 पशुओं को बचाया।

    संवाद सूत्र, मथुरा। नंदगांव क्षेत्र में रविवार दोपहर कोसी से राजस्थान जा रहा पशुओं से भरा एक कंटेनर रविवार दोपहर करीब दो बजे टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 30 से अधिक भैंस के बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि करीब 15 से 20 पशुओं को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के बाद कामां रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

    रविवार दोपहर करीब दो बजे कोसी की ओर से कामां की ओर जा रहा कंटेनर का कामां रोड स्थित केडी स्कूल के पास टायर फट गया। इससे संतुलन बिगड़ने से कंटेनर पलट गया। वाहन में करीब 55 भैंस के बच्चे भरे हुए थे।

    कंटेनर पलटते ही आवागमन बाधित हो गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को खुलवाकर पशुओं को बाहर निकलवाया। करीब 30 पशुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लगभग 15-20 पशुओं को जीवित बाहर निकाला गया।

    पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने घायल पशुधन का मौके पर ही उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल पशुओं को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। हादसे के कारण कंटेनर सड़क पर पलटा रहने और रेस्क्यू अभियान चलने से कामां रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

    खबरें और भी

    बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इनको काटने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने बताया, कुल 50 के करीब पड्डे थे, इनमें से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया। कंटेनर सवार दुर्घटना के बाद भाग गए थे। इसके कारण ये कहां ले जाए जा रहे थे, की जानकारी नहीं हो सकी है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा में परफ्यूम कंपनी के सीईओ की पत्नी पर 49.50 लाख की चोरी का आरोप, जनवरी में किया था प्रेम विवाह