Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में 3 साल से लापता युवक की गुत्थी सुलझी, घर के पास ही कुएं में मिला नरकंकाल; पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM (IST)

    मथुरा के बाजना गांव में तीन साल से लापता 27 वर्षीय युवक लाखन सिंह का नरकंकाल उसके ही स्वजन के सूखे कुएं से मिला है। ...और पढ़ें

    हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना में मिला नर कंकाल

    हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना में मिला नर कंकाल

    HighLights

    1. तीन साल से लापता युवक का नरकंकाल मिला।

    2. सूखे कुएं से बरामद हुआ, स्वजन ने की पहचान।

    3. दो आरोपित हिरासत में, हत्या का आरोप।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना में तीन वर्ष से रहस्यमय ढंग से लापता 27 वर्षीय युवक की गुत्थी ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। युवक का नरकंकाल उसके ही स्वजन के मालिकाना हक वाले सूखे कुएं से बरामद हुआ है। कुएं से मिले कपड़ों के अवशेष, गले की कंठी और मोबाइल चार्जर के आधार पर स्वजन ने नरकंकाल की पहचान लाखन सिंह के रूप में की है।

    युवक के स्वजन ने दो लोगों पर गला दबाकर हत्या करने और शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।

    हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना निवासी 27 वर्षीय लाखन सिंह करीब तीन वर्ष पहले घर में हुए एक मामूली विवाद के बाद अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही अपने स्तर पर भी तलाश जारी रखी, लेकिन तीन वर्ष तक लाखन का कोई पता नहीं चल सका।

    गांव में रहने वाले सोनू खान ने पारिवारिक कलह के चलते कथित तौर पर इस घटना का राजफाश किया। सोनू ने स्वजन को बताया कि उसके चाचा टीकम खान ने गला दबाकर लाखन की हत्या की थी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को स्वजन के ही सूखे कुएं में फेंक दिया था।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही स्वजन ने हाईवे थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में सूखे कुएं की तलाशी ली गई तो वहां से मानव कंकाल बरामद हुआ। मौके से मिले कपड़ों के अवशेष, गले में मिली कंठी और मोबाइल चार्जर के आधार पर स्वजन ने कंकाल की पहचान लाखन के रूप में की।

    मृतक के पिता और चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि लाखन की हत्या टीकम खान और गांव के ही महेश सैनी ने मिलकर की है। मृतक के भाई ब्रज मोहन ने इस संबंध में हाईवे थाने में प्रार्थना-पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लाखन इसी कुएं के पास बैठकर नशा करता था।

    डीएनए जांच से होगी पहचान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूखे कुएं से मानव अवशेष बरामद हुए हैं। अवशेषों की सही पहचान और स्वजन से जैविक मिलान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मथुरा बलदेव विधायक का रिपोर्ट कार्ड: 14 वर्ष में यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं मिल पाया कट, खारे पानी में डूबीं उम्मीदें