Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ी भीड़, एसी कोच में चढ़े यात्री तो चलाई गई विशेष ट्रेनें, गोवर्धन के लिए 600 बसें

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:32 PM (IST)

    मुड़िया पूर्णिमा मेले में मथुरा जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, एसी कोच में भी यात्री चढ़े। रेलवे ने 7 विशेष ट्रेनें और यूपी परिवहन निगम ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुड़िया पूर्णिमा मेले में मथुरा जंक्शन पर भारी भीड़।

    2. रेलवे ने 7 विशेष मेला ट्रेनों का संचालन किया।

    3. गोवर्धन के लिए यूपी निगम ने 600 बसें चलाईं।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पर पैर रखने को भी जगह नहीं मिल रही है। एसी कोच में भी यात्री चढ़ रहे हैं। रेलवे द्वारा सात मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गोवर्धन के लिए 600 बस संचालित कीं।

    रेलवे द्वारा मथुरा जंक्शन, गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था की गई हैं। कंट्रोल रूम से सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। 280 सीसीटीवी से 24 घंटे मानीटरिंग की जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश व निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर नजर रखी जा रही है।

    जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था का जायज़ा लिया गया।

    अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन ने भी जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर मुड़िया मेला के दौरान यात्रियों के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, होल्डिंग एरिया, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया। जंक्शन व गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर लगभग 85 स्काउट्स व गाइड्स, लगभग 90 वाणिज्य कर्मचारी, लगभग 350 रेल सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं।

    जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पैर रखने को भी स्थान नहीं मिल रहा है। श्रद्धालु एसी कोच तक में सवार हो रहे हैं। रेलवे द्वारा सात मेला विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया गया। ट्रेनों का दूरी विस्तार किया गया है।

    खबरें और भी

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा रविवार को गोवर्धन के लिए 600 बस चलाई गईं। बसों का संचालन नए बस अड्डे के सामने माल गोदाम रोड और जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से किया जा रहा है। गोवर्धन के लिए लगातार बस दौड़ रही हैं। निगम के अधिकारी भी बस संचालन पर निगाह रख रहे हैं।

    पीआरओ संजय कुमार गौतम बताया कि रेलवे द्वारा मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए, इसका प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- मुड़िया मेला: मथुरा में शुरू होगा लोगों का रेला, पांच दिन तक रहेगी दिन-रात रौनक; तैयारियां पूरी