मथुरा में किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी साधु गिरफ्तार, मोबाइल से मिले वीडियो सबूत
गोवर्धन में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में साधु वेशधारी भजो हरिदास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल से घटना के वीडियो भी मिले हैं, ज ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोवर्धन में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला।
साधु वेशधारी भजो हरिदास गिरफ्तार, मोबाइल में वीडियो मिले।
पीड़िता के परिवार ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवर्धन में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के घर पर बताने पर लोगों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। उसके मोबाइल में बालिका के साथ की गई हरकत के वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने साधु वेशधारी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके आरोपित को जेल भेजा जाएगा।पुलिस के अनुसार दक्षिण 24 परगना (बंगाल) का साधु वेषधारी भजो हरिदास तीन वर्ष पूर्व गोवर्धन आया था। इंदिरा कालोनी में मकान खरीदकर रहने लगा। छह माह पूर्व उसने पीड़ित परिवार को कमरा किराये पर दिया था। बुधवार रात साढ़े नौ बजे बालिका ने स्वजन को उसकी करतूत बताई।
आक्रोशित स्वजन ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके मोबाइल में पुलिस को बालिका के वीडियो मिले, जिसमें वह हरकत करता हुआ दिख रहा था। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपित काफी समय से उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था।
यह भी पढ़ें- वृंदावन: क्राउड मैनेजमेंट को बड़ी तैयारी, अटल्ला चुंगी पर 80 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर; परिक्रमा मार्ग का भी बदलेगा हाल
बुधवार शाम उसकी गैरमौजूदगी में आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोप है कि वीडियो लोगों को दिखाने की कहकर वह उसे धमकाता था।