Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंधर्व विवाह कर युवतियों से करता था दुष्कर्म, IIT बाबा को कोर्ट से नहीं मिली राहत; जेल ही रहेगा अभी ठिकाना

    By Viveka Nand Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:57 PM (IST)

    मथुरा का आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही रहेगा। उसकी जमानत याचिका को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। अभिषेक मिश्रा खुद को भगव ...और पढ़ें

    वृंदावन में पकड़ा गया आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा।

    वृंदावन में पकड़ा गया आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा।

    HighLights

    1. -25 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किया था गिरफ्तार

    2. -धर्म का चोला ओढ़ युवतियों से गंधर्व विवाह कर करता था दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, मथुरा। युवतियों से गंधर्व विवाह करने के बाद दुष्कर्म करने वाले आईआईटियन बाबा को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

    ओडिशा निवासी 30 वर्षीय अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और फिर कुछ वर्ष से गोवर्धन के राधाकुंड के मुहल्ला शेरगढ़िया में मकान बनाकर रहने लगा। यहां वह ऑनलाइन भगवत गीता पर प्रवचन देता था।

    उसके संपर्क में आने वाली युवतियों को यहां बुलाकर उन्हें अपने जाल में फंसाने के बाद गंधर्व विवाह कर उनके साथ दुष्कर्म करता था। एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा को 25 मई को मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से वह जेल में निरुद्ध था

    पुलिस जांच में उसके कई युवतियों से संपर्क पाए गए। आरोपित ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर सत्र न्यायाधीश की न्यायालय में जमानत संंबंधी प्रार्थना पत्र दिया। शुक्रवार को न्यायालय ने इस पर सुनवाई की। सहायक शासकीय अधिवक्ता मुकेश गोस्वामी ने बताया, जमानत प्रार्थना पत्र का पुरजोर विरोध किया। न्यायाधीश ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

    प्रसाद रूपी दूध में देता था नशा

    आईआईटियन बाबा खुद को कृष्ण का अवतार बताता था। ऑनलाइन प्रवचन के दौरान वह युवतियों को फंसाकर अपने पास बुलाता था। अपने आश्रम में ठहराने के बाद उन्हें रात में प्रसाद रूपी दूध पीने को देता था। इस दूध में किसी नशीले पदार्थ के मिले होने से युवती अचेत हो जाती थी। इसके बाद बाबा दुष्कर्म करता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IIT बाबा का फंसाने का तरीका, खुद को दिव्य शक्ति अवतार बताया; टेलीग्राम पर मैसेज कर 24 युवतियाें को फंसाया जाल में