Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुड़िया मेले के चलते गोवर्धन में 30 जुलाई तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:50 AM (IST)

    गोवर्धन में मुड़िया मेले के कारण 30 जुलाई तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गोवर्धन में मुड़िया मेले के लिए भारी वाहन प्रतिबंधित।

    2. 30 जुलाई तक लागू रहेगी यह यातायात व्यवस्था।

    3. श्रद्धालुओं के लिए 61 पार्किंग स्थल बनाए गए।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मुड़िया मेले को लेकर गोवर्धन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गुरुवार से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। मेले के दौरान गोवर्धन की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित मार्गों से ही संचालित किया जाएगा। 30 जुलाई तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

    एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में जाम और किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी वाहनों को गोवर्धन क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    यातायात पुलिस द्वारा वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। रोडवेज बसों के संचालन भी वनवे मार्ग से किया जाएगा। रोडवेज की बसें गोवर्धन से सौंख होते हुए मंडी चौराहा पहुंचेंगी। इसके बाद माल गोदाम के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगी।

    वहीं गोवर्धन जाने के लिए रोडवेज बसें गोवर्धन चौराहे से होते हुए जमुनावता होते हुए जाएंगी। इस व्यवस्था से गोवर्धन क्षेत्र में बसों और अन्य वाहनों का दबाव कम करने का प्रयास किया जाएगा। एसपी यातायात ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 61 बनाए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुड़िया मेला: मथुरा जंक्शन और गोवर्धन पर रेलवे खोलेगा अतिरिक्त टिकट काउंटर, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयारी