Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल में बाबर, मुख में राम... मथुरा में लगे अखिलेश-मुलायम के आपत्तिजनक पोस्टर, सपाइयों ने किया हंगामा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:44 AM (GMT+05:30)

    मथुरा में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के आपत्तिजनक पोस्टर मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पोस्टर फाड़ दिए। पुलिस ने दो शिकायतें मि ...और पढ़ें

    गोवर्धन मार्ग पर लगे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के आपत्तिजनक बैनर फाड़कर थाना हाईवे पहुंचे यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, और सपाई। फोटो जागरण

    गोवर्धन मार्ग पर लगे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के आपत्तिजनक बैनर फाड़कर थाना हाईवे पहुंचे यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, और सपाई। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मथुरा में अखिलेश-मुलायम के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए

    2. सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर पोस्टर फाड़े

    3. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवर्धन रोड पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीरों के साथ चार यूनिपोल पर लगाए गए आठ आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर मंगलवार सुबह राजनीतिक माहौल गरमा गया। सपा व यूथ बिग्रड के कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक हंगामा किया।

    साथ ही पोस्टरों को फाड़कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद हाईवे थाने में दो प्रार्थना-पत्र दिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गोवर्धन मार्ग पर चौराहे से लेकर त्रिवेणी फैक्ट्री तक मंगलवार सुबह लोग निकले तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीरों के साथ चार यूनिपोल पर लगाए गए आठ आपत्तिजनक पोस्टरों को देख चौंक गए। इंटरनेट मीडिया पर भी इनके फोटो और वीडियो प्रसारित होने लगे। 

    पोस्टरों में दिल में बाबर, मुख में राम जैसी आपत्तिजनक पंक्तियां लिखी थीं। इनमें सपा और कांग्रेस पर हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का आरोप था। अखिलेश और मुलायम को एक विशेष धार्मिक टोपी पहने हुए दिखाया गया।

    हाईवे थाने में दिए दो प्रार्थना-पत्र

    अखिलेश यादव और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव के पुराने बयानों जैसे अयोध्या में मूर्तियां रखने और रामलला को लेकर की गई टिप्पणियां का जिक्र करते हुए अखबारों और टीवी चैनलों की कटिंग्स लगाई गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही सपा के कार्यकर्ता और नेता आक्रोशित हो गए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

    सपा और यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर

    यूनिपोल पर चढ़कर आपत्तिजनक पोस्टरों को फाड़ दिया। पोस्टर सोमवार देर रात या मंगलवार सुबह चोरी-छिपे लगाए गए थे। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इन्हें किसने लगवाया था। सपा और यूथ बिग्रेड ने हाईवे थाने पहुंचकर दो प्रार्थना-पत्र दिए है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुप्त नवरात्र: मां कात्यायनी की शरण में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, वृंदावन में नौ दिन रहकर करेंगे साधना-महायज्ञ

    पुलिस ने शुरू कर दी जांच 

    प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, बलदेव विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार, पूर्व महानगर महासचिव रवि यादव, लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष संगम, यूथ ब्रिगेड के महासचिव मयंक यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दो प्रार्थना-पत्रों पर एक मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

    हार के डर से भाजपा कर रही ध्रुवीकरण : सपा जिलाध्यक्ष

    सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने इसे पार्टी नेतृत्व की छवि को नुकसान पहुंचाने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया। कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन इस तरह की ओछी हरकतें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं। चुनाव से ठीक पहले जनता का ध्यान असली मुद्दों जैसे राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भटकाने के लिए भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है।