मथुरा में 6 कोचिंग सेंटर और 4 लाइब्रेरी सील: बेसमेंट और तहखानों में चल रहे थे संस्थान, अफसर भी देखकर हुए दंग
मथुरा में असुरक्षित भवनों में चल रहे आकाश, फिजिक्सवाला सहित छह कोचिंग सेंटर और चार लाइब्रेरी सील कर दिए गए हैं। लखनऊ अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश ...और पढ़ें

दीक्षित लाइब्रेरी के बेसमेंट में जाने के लिए तहखाने का पट्टा हटाता कर्मचारी। फोटो जागरण
HighLights
मथुरा में 6 कोचिंग सेंटर और 4 लाइब्रेरी सील।
असुरक्षित बेसमेंट, तहखानों में चल रहे थे संस्थान।
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, मथुरा। लखनऊ की अवैध इमारत में आग लगने से हुए हादसे के बाद शासन ने अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर में लाव-लश्कर लेकर अफसर दौड़े, तो हालात देख दंग रह गए। बेसमेंट और तहखानों में बिना सुरक्षा उपकरण के चल रहीं कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को देख बोले, यह सब चल रहा है।
नामी कोचिंग में भी व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। छह कोचिंग, चार लाइब्रेरी समेत 12 को सील कर दिया गया है। सात अन्य शिक्षण संस्थानों को नोटिस दिया गया।
शासन के निर्देश के बाद दोपहर में डीएम सीपी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक हुई। दोपहर करीब तीन बजे सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र की अगुवाई में एमवीडीए सचिव आशीष सिंह सहित अग्निशमन विभाग, नगर निगम, एमवीडीए, पुलिस, बिजली निगम और आवास विकास के अधिकारी शामिल रहे।
चार लाइब्रेरी पर भी ताला, असुरक्षित भवनों में चल रहे 19 शिक्षण संस्थानों को नोटिस
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि टीम ने बीएसए इंजीनियरिंग क्षेत्र, भूतेश्वर व एसबीआइ चौराहे क्षेत्र पर 19 संस्थानों का निरीक्षण किया। बीएसए कालेज क्षेत्र में संचालित लाइब्रेरियों व कोचिंग की हालत बेहद खतरनाक है। कई लाइब्रेरियां बेसमेंट में संचालित हैं। बाहर जाने के लिए दूसरा रास्ता तक नहीं है। जगह-जगह पार्टीशन लगाकर माहौल दमघोंटू बना दिया गया। बायोमीट्रिक के बिना छात्र बाहर नहीं निकल सकते थे।
यह भी पढ़ें- UP Weather: चार दिन भीषण गर्मी, फिर यूपी में प्री-मानसून की एंट्री से झमाझम बारिश! बांदा देश का सबसे गर्म जिला
असुरक्षित भवनों में संचालित आकाश, फिजिक्सवाला, जेके समेत छह कोचिंग सेंटर सील
अग्निशमन यंत्र सहित बचाव के कोई साधन भी नहीं पाए गए। छात्राें की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं मिला। साथ ही विभिन्न विभागों के आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। टीम में अग्निशमन अधिकारी नरेश पाल व विक्रम यादव, बीएसए चौकी प्रभारी पवन चौहान सहित पुलिस बल व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी
ये संस्थान किए गए सील
बीएसए रोड स्थित होटल शिवोहम, दीक्षित टावर एंड लाइब्रेरी, भावना लाइब्रेरी, श्री माउंट अकेडमी, हाईक इंस्टीट्यूट, पचेहरा आइएएस लाइब्रेरी, गोला पेटीज के पास बहुमंजिलीय टावर, आरजेएम क्लासेज, आरडी मंत्रा कोचिंग सेंटर, भूतेश्वर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट व जेके कोचिंग, स्टेट बैंक चौराहा स्थित फिजिक्सवाला कोचिंग को सील किया गया है। इसके साथ ही एसटीए कंपटीशन क्लासेज, कुमार आइएएस, होटल निविसिका इन, लावान्या लाइब्रेरी, एसएफईएस कोचिंग, इंप्राइस अकेडमी और द ब्रज कांता को नोटिस दिए गए हैं।