विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांवों में युवा हुए 'स्मार्ट', ऑनलाइन पढ़ाई संग करियर काउंसलिंग की ले रहे सुविधा; 'ज्ञानम ज्योति' डिजिटल लाइब्रेरी शुरू

Published: Wed, 23 Sep 2026 12:40 PM (IST)

मथुरा जिले में 120 नई 'ज्ञानम ज्योति' डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई हैं, जिससे कुल संख्या 240 हो गई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 120 नई 'ज्ञानम ज्योति' डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हुईं।

  2. ऑनलाइन पढ़ाई के साथ करियर काउंसलिंग भी मिलेगी।

  3. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मथुरा। बलदेव के महावन बांगर गांव के सुधीर चौधरी बीए की पढाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। शहरों में तो ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा है, लेकिन अब गांव के युवा भी पढ़ाई के मामले में स्मार्ट हो रहे हैं। अब गांवों में 120 लाइब्रेरी और नई तैयार हो गई हैं। इनमें नया परिवर्तन यह है कि इन लाइब्रेरी में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ करियर काउंसलिंग भी कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी नौकरी के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। यहां स्मार्ट क्लास भी लगेंगी।

गांव में ही युवाओं को नौकरी के आवेदन के मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री मिलेगी

इन लाइब्रेरी का नाम ज्ञानम ज्योति दिया गया है। जिले के 120 गांवों में पहले से डिजिटल लाइब्रेरी हैं। नई लाइब्रेरी के शुरू होने के बाद जिले में कुल 240 डिजिटल लाइब्रेरी हो जाएंगी। अब तक डिजिटल लाइब्रेरी में केवल ऑनलाइन पढ़ाई होती थी, लेकिन अब यह लाइब्रेरी अपग्रेड होंगी। इसके तहत अब डिजिटल लाइब्रेरी में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को करियर काउंसलिंग की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सही मार्गदर्शन मिल सकेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विशेषज्ञ शिक्षक करेंगे युवाओं की मदद

इसके लिए विषय विशेषज्ञों के ऑनलाइन सत्र आयोजित किए जाएंगे। लाइब्रेरी में स्मार्ट क्लास लगाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसके लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों से बातचीत चल रही है। हाई स्पीड इंटरनेट और प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। यूपीएससी, यूपी पुलिस, एसएससी, रेलवे और शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।  

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम

 

यह भी पढ़ें- UP Weather: आज से बारिश का नया दौर शुरू, लखनऊ समेत 40 जिलों में होगी अच्छी बरसात

एक हजार पुस्तकें और खरीदीं 

अभी तक जो लाइब्रेरी हैं, उनमें पहले से 11 सौ पुस्तकें वह हैं, जिनसे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। अब एक हजार पुस्तकें और खरीदी गई हैं। इन्हें भी नई और पुरानी लाइब्रेरी में भेजा जाएगा।

हमने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित लगभग हर जरूरी पुस्तक खरीद ली हैं। यह युवाओं के लिए काफी लाभदायक होगा।

-

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ