वृंदावन में बड़ी लापरवाही: उफनती यमुना के बीच ओवरलोड दौड़ रहीं मोटरबोट, चार माह पहले हुआ था बड़ा हादसा
वृंदावन में यमुना नदी में मोटरबोट संचालक चार माह पहले हुए हादसे से सबक नहीं ले रहे हैं। एक वीडियो में ओवरलोड मोटरबोट में श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैके ...और पढ़ें

यमुना में मोटरबोट में बैठे श्रद्धालु। वीडियो की तस्वीर।
HighLights
वृंदावन यमुना में ओवरलोड मोटरबोट का वीडियो वायरल
श्रद्धालु बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करते दिखे
चार माह पहले हुए हादसे से प्रशासन ने सबक नहीं लिया
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। चार महीने पहले यमुना में हुए मोटरबोट हादसा से न तो प्रशासन ने सबक लिया और न ही नाविक। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया जा रहा। कुछ नाविक मनमानी कर रहे हैं। न तो क्षमता के अनुरूप श्रद्धालुओं को बैठाया जा रहा और न ही लाइफ जैकेट पहनाई जा रही हैं। एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। ये शनिवार सुबह वीडियो विहार घाट का है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया वीडियो, लाइफ जैकेट भी नहीं पहने श्रद्धालु
10 अप्रैल को वृंदावन में केशीघाट के समीप श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट से पैंटून पुल टकरा गया। इससे मोटरबोट पलट गई। इस हादसे में पंजाब के 16 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी। इस हादसा के बाद एसओपी तैयार हुई। नाविकों के पंजीकरण कराए गए। गाइडलाइन तैयार की गई। लेकिन, कुछ नाविक आज भी मनमानी कर रहे हैं।
रिवर पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम यमुना किनारे तैनात किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन, चार माह बाद भी यहां कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही। प्रशासनिक, नगर निगम एवं पुलिस कोई भी घाटों पर आकर मनमानी की निगरानी नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर मोटरबोट संचालक मनमानी कर रहे हैं।
अब तक नहीं मिली रिवर पुलिस और न तैनात हो सकी एनडीआरएफ टीम
शनिवार की सुबह 11 बजे एक मोटरबोट में तय संख्या से दाेगुणी संख्या में श्रद्धालु नौका विहार कर रहे थे। इनमें आधे श्रद्धालुओं के पास लाइफ जैकेट तक नहीं थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ये वीडियो विहार घाट का है। वीडियो में एक नाविक नाविक मोटरबोट संचालक को ओवरलोड सवारियां न बैठाने की चेतावनी भी दे रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आगरा में बड़ी जीत के लिए मायावती का स्पेशल प्लान: खेरागढ़ में उतरेगा ब्राह्ममण प्रत्याशी! आकाश आनंद करेंगे जनसभा
यह भी कहा जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर नदी पार न करवाई जाए। लेकिन, मोटरबोट संचालक पूरी तरह से नाविक की बातों को नजरअंदाज कर मोटरबोट को आगे बढ़ा ले जाता है।
यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरे प्रदेश में झमाझम बरसात