Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    School Holiday: गोवर्धन के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश, मुड़िया पूर्णिमा मेले के कारण स्कूलाें की हुई छुट्टी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

    गोवर्धन क्षेत्र में मुड़िया पूर्णिमा मेले के कारण 28 जुलाई को परिषदीय और सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते छा ...और पढ़ें

    School Closed:

    School Closed:

    HighLights

    1. गोवर्धन के विद्यालयों में 28 जुलाई को अवकाश रहेगा।

    2. मुड़िया पूर्णिमा मेले के कारण यह निर्णय लिया गया।

    3. बीएसए रतन कीर्ति ने अवकाश के आदेश जारी किए।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। School Closed: मुड़िया पूर्णिमा मेले के कारण गोवर्धन क्षेत्र के परिषदीय व समस्त बोर्ड के विद्यालयों का 28 जुलाई को भी अवकाश रहेगा। इसके लिए बीएसए रतन कीर्ति ने आदेश जारी किए थे।

    लाखों श्रद्धालु आते हैं गोवर्धन

    गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए 23 से 30 जुलाई तक व्यवस्थाएं की गई हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करने आते हैं। गोवर्धन क्षेत्र के मार्गों व परिक्रमा मार्ग पर भीड़ रहती है।

    छात्र- छात्राओं को विद्यालय आने- जाने में परेशानी होती है। इस कारण गोवर्धन क्षेत्र में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों में 28 जुलाई का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। गोवर्धन में संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों का अवकाश घोषित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

    परिक्रमा में पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

    कान्हा की नगरी में जाम की समस्या आम हो गई है। मुड़िया मेले को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन पहुंच रहे हैं। इससे गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा और सौंख रोड पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। जाम को खुलवाने में यातायात कर्मियों के भी पसीने छूट रहे हैं।

    गोवर्धन में 25 जुलाई से मुड़िया मेला शुरू हो चुका है। ऐसे में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन पहुंच रहे हैं। इससे सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ा हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक: हजारों आवेदन अटके, लोग परेशान

    खबरें और भी