Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: एंबुलेंस-लोडर टेंपो टक्कर में आगरा के दो युवकों की मौत, मथुरा से जेवर जा रहे थे दोनों

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:10 AM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एंबुलेंस और लोडर टेंपो की भीषण टक्कर में आगरा के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना द ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस-लोडर टेंपो की टक्कर में दो की मौत

    2. आगरा के विपिन और पवन की हादसे में हुई पहचान

    3. पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजकर यातायात सुचारु कराया

    जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के 112 माइल स्टोन पर नोएडा से आगरा मार्ग पर मंगलवार शाम छह बजे एंबुलेंस और लोडर टेंपो की भीषण टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर स्वजन को सूचित किया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे का यातायात सुचारू कराया। रात में स्वजन मौके पर पहुंचे।

    आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी विपिन आगरा में ही प्राइवेट नौकरी करते थे। मंगलवार शाम छह बजे वह अपने मालिक की नई स्कूटी को लोडर टेंपो में लदवाकर जेवर जा रहे थे।

    यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस व लोडर टेंपो की टक्कर 

    टेंपो को आगरा के थाना छत्ता के श्रीगंज निवासी पवन चला रहे थे। राया के यमुना एक्सप्रेसवे के 112 माइल स्टोन पर नोएडा से आगरा मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर टेंपो की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। हादसे में लोडर सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रायाकट उपनिरीक्षक नितिन त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    दोनों घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम

    दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया तथा घटनास्थल पर यातायात को सुचारु कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों घायलों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। राया पुलिस ने दोनों की पहचान कर स्वजन को सूचना दी है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ा: 50 गांव प्रभावित 42 स्कूल बंद

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

    खबरें और भी