Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में फ्री मिनीकिट बीजों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:59 PM (IST)

    मऊ में किसानों के लिए तिलहन, दलहन और श्रीअन्न के फ्री मिनीकिट बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान दर्शन-एक पोर्टल या ऐप के माध्यम से आवेदन कर ...और पढ़ें

    फ्री मिनीकिट बीजों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू। AI जेनरेटेड फोटो

    फ्री मिनीकिट बीजों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. तिलहन, दलहन, श्रीअन्न के फ्री मिनीकिट बीज उपलब्ध।

    2. दर्शन-एक पोर्टल/ऐप से ऑनलाइन बुकिंग करें।

    3. उन्नत खेती को बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, मऊ। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दर्शन-एक पोर्टल पर फ्री तिलहन, दलहन एवं श्रीअन्न (मोटा अनाज) मिनीकिट बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप दर्शन-एक पोर्टल अथवा दर्शन-एक मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जन सेवा केंद्र तथा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सहायता से भी आवेदन किया जा सकता है।

    आवेदन के उपरांत किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज भंडार से फ्री मिनीकिट बीज प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत तिलहन वर्ग में सरसों, तिल, मूंगफली एवं अलसी, दलहन वर्ग में मूंग, उड़द, अरहर एवं चना तथा श्रीअन्न (मोटा अनाज) वर्ग में ज्वार, बाजरा, कोदो एवं रागी के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद के किसानों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के दूरभाष नंबर 05472-241300 एवं 05472-241301 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे इस योजना का लाभ लेकर उन्नत खेती अपनाएं तथा अपनी आय में वृद्धि करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मऊ में बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार, 1.97 करोड़ मंजूर; 30 चौकियां भी होंगी स्थापित