Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में बाल सुधार गृह से किशोर फरार, पांच सुरक्षाकर्मियों पर मुकदमा

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 11:08 AM (IST)

    मऊ के बाल सुधार गृह से एक बाल बंदी दीवार कूदकर फरार हो गया। इस मामले में सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड सहित पांच लोगों पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किय ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मऊ के बाल सुधार गृह से एक बाल बंदी फरार हो गया।

    2. दीवार कूदकर भागा किशोर, सुरक्षा में तैनात कर्मियों पर केस।

    3. दो होमगार्ड सहित पांच लोगों पर शहर कोतवाली में मुकदमा।

    जागरण संवाददाता, मऊ।  शहर के बाल सुधार गृह की दीवार कूदकर शुक्रवार की रात एक बाल बंदी फरार हो गया। सहायक अधीक्षक की तहरीर पर बाल सुधार गृह की सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड, पीआरडी जवान और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सही पांच लोगों पर शहर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। दो दिन पूर्व कोपागंज पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

    बंदी की मौत से फूटा आक्रोश

    आजमगढ़ जेल में बंद आर्म्स एक्ट के वारंटी दोहरीघाट थाना के नवापुरा वार्ड निवासी विक्रम की मौत के बाद एंबुलेंस से शुक्रवार की शाम शव पहुंचते ही आक्रोश फैल गया। भीड़ ने गिरफ्तार करने वाले सिपाही को दौड़ा लिया।

    तीन घंटे तक शव को नीचे नहीं उतारा। इस दौरान मामला गंभीर होता देख पुलिस ने डंडा पटक कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। साथ ही शव का मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कराया।

    दोहरीघाट थाना के नवापुर वार्ड निवासी 28 वर्षीय विक्रम को आजमगढ़ की जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 13 जुलाई को आर्म्स एक्ट में वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद वारंटी को जेल भेज दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- मऊ में जेल में कैदी की मौत के बाद दोहरीघाट में आक्रोश, ग्रामीणों ने पुल‍िस को दौड़ाया

    आजमगढ़ जेल में अचानक तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। रात में बंदी के घर पहुंची पुलिस ने स्वजन को मौत की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन में मातम पसर गया। बंदी चार भाइयों में सबसे छोटा था।