Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में 15.26 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, महादेव मंदिर पहुंचना होगा आसान

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:03 PM (IST)

    मऊ में महादेव मंदिर तक पहुंच आसान बनाने के लिए 15.26 करोड़ रुपये के गौरव पथ निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस योजना में मंदिर क्षेत्र का सौं ...और पढ़ें

    15.26 करोड़ से बनेगा गौरव पथ।

    15.26 करोड़ से बनेगा गौरव पथ।

    HighLights

    1. महादेव मंदिर तक गौरव पथ निर्माण का प्रस्ताव।

    2. 15.26 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास।

    3. मंदिर क्षेत्र में थीम पार्क और सौंदर्यीकरण भी।

    जागरण संवाददाता, मऊ। जनपद का पिकनिक स्पाट बन चुका महादेव मंदिर की राह आसान बनाने के लिए नगर पालिका ने कमर कस लिया है। नवयुग पालिका योजना के तहत महादेव मंदिर तक पहुंचाने वाले जर्जर रास्तों व उसको आकर्षक बनाने के लिए 15.26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां से धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    शहर का ट्विन सिटी के तर्ज पर विकास किया जा रहा है। पूरे शहर को आकर्षक लाइटों से चकाचौंध किया जा रहा है। यही नहीं शहर का महादेव मंदिर का पूरी तरह विकास किया जा रहा है। यहां करोड़ों रुपये खर्च कर वाराणसी के अस्सी घाट की तर्ज पर विकास किया जा रहा है।

    तमसा तट के दोनोंं तरफ सुंदरीकरण किया जा रहा है। पूरा महादेव स्थल पिकनिक स्पाट बन चुका है। यहां सुबह से शाम तक दस हजार से अधिक की भीड़ पहुंचती है और नौका विहार का भी लुत्फ उठाती है। पूरे शहर का आकर्षण महादेव मंदिर है। यहां तक पहुंचने के लिए नगर पालिका की तरफ से हर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

    वर्तमान समय में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए जनता को यहां पहुंचने के लिए दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका कार्यालय से बंधा रोड होते हुए महादेव मंदिर तक गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग तमसा तट के सभी मंदिरों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 12.12 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बलिया में नलकूप बिजली कनेक्शन की नई व्यवस्था लागू, अब 30 दिन में ही पूरी होगी प्रक्रिया

    वर्तमान समय में यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसकी वजह से महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवयुग पालिका योजना के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। साथ ही दोनों तरफ भव्य रूप से लाइट लगाई जाएगी।

    थीम पार्क का भी किया जाएगा निर्माण

    नवयुग पालिका योजना के तहत थीम पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से 2.58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके तहत महादेव मंदिर पर चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा। यहां पाथवे, बच्चों के लिए झूला, स्लाइडिंग, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। पार्क की लंबाई 35 मीटर व चौड़ाई 14 मीटर रहेगी। यहां वाटर फाउंडेशन भी लगाया जाएगा। साथ ही इंदरपुर भलयां मोहल्ले में थीम पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग दो करोड़ की धनराशि खर्च होगी।

    मिर्जा हादीपुरा से महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को परेशानी होती है। ढेकुलियाघाट से नगर पालिका कार्यालय तक इसका विकास हो जाएगा तो शहर के हर क्षेत्र के लोग आसानी से वहां पहुंच सकेंगे। साथ ही महादेव मंदिर के आस-पास को और सुसज्जित किया जा रहा है। पार्क का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। -डॉ. शशिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊ।