Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में 3451 बुनकरों को दो किस्तों में दी जाएगी सब्सिडी, मिलेंगे 1.35 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार की हथकरघा बुनकर उपयोगी विद्युत बिल छूट योजना के तहत मऊ में 3451 बुनकरों को 1.35 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यह धनराशि जल्द ही उन ...और पढ़ें

    3451 बुनकरों को दो किस्तों में दिया जाएगा अनुदान।

    3451 बुनकरों को दो किस्तों में दिया जाएगा अनुदान।

    HighLights

    1. 3451 बुनकरों को 1.35 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

    2. हथकरघा बुनकर उपयोगी विद्युत बिल छूट योजना का लाभ।

    3. अनुदान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

    जागरण संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की घरेलू बिजली का उपभोग करने वाले बुनकरों के लिए हथकरघा बुनकर उपयोगी विद्युत बिल छूट योजना संजीवनी साबित हो रही है।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3451 हथकरघा बुनकरों को सब्सिडी का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही इन बुनकरों के खाते में 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

    मऊ परिक्षेत्र (आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर व बलिया) में करीब 18076 हजार हथकरघा बुनकर हैं। इसमें मऊ में 772, गाजीपुर में 484 व आजमगढ़ में 16820 बुनकर शामिल हैं। वर्ष 2016-17 के करवी संस्था द्वारा जारी सर्वे रिपोर्ट के बाद इनकी सूची जारी की गई थी।

    सरकार की विद्युत छूट योजना के लाभ से यहां के बिजली का उपभोग करने वाले बुनकरों को आच्छादित किया जाना है। इसमें प्रति वर्ष 3936 रुपये प्रति बुनकर अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान की धनराशि सीधे चयनित लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है।

    पिछले वित्तीय वर्ष में भी 3451 बुनकरों को लाभान्वित किया गया। इससे हथकरघा बुनकरों के हौसले बुलंद हैं। इस वित्तीय वर्ष में भी शासन की तरफ से 18000 बुनकरों को अनुदान दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- बलिया में युवकों के विवाद में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप

    इसके सापेक्ष अभी तक 4571 आवेदन आए थे। इसकी जांच के लिए टीमें लगाई गई। जांच में करीब 1120 आवेदक अपात्र मिले। इनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। अभी भी बुनकरों को लाभान्वित करने के लिए आवेदन की प्रक्रियाएं की जा रही हैं। ऐसे में बुनकर आवेदन कर सकते हैं।

    यह देने पड़ रहे दस्तावेज

    बुनकरों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए दस्तावेज जरूर जमा करना है। आवेदन फार्म के साथ एक फोटो, आधारकार्ड की फोटोकापी, बुनकर परिचय पत्र, घरेलू विद्युत कनेक्शन का प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक कापी लगाई जा रही है। इसके साथ ही एक सादे कागज पर घोषणा पत्र भी जारी किया जाना है।

    खबरें और भी

    पिछले साल वाले लाभार्थी भी कर सकते हैं आवेदन

    इस योजना के तहत पिछले साल आवेदन करने वाले लाभार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल उनका हैंडलूम व हथकरघा चलना चाहिए। अगर हैंडलूम व हथकरघा उनके नहीं चल रहे है तो लाभ नहीं मिल सकता है। इस तरह के लोगों के आवेदन को सर्वे के बाद छटनी कर दिया जाएगा।

    जिन हथकरघा बुनकरों ने आवेदन नहीं किया है, वह विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद हार्डकापी निजामुद्दीनपुरा स्थित कार्यालय पर अपने आवेदन सारे दस्तावेज के साथ किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। उन्हें कार्यालय से सारी जानकारी भी दी जाएगी। -सुधांशू सिन्हा, सहायक आयुक्त हथकरघा मऊ।