मऊ में शादी के 28 दिन बाद युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
मऊ के लोहाटिकर में शादी के 28 दिन बाद 21 वर्षीय आकाश कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है, जिससे परिवार में शोक का म ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लोहाटिकर अनुसूचित बस्ती में शादी के 28 दिन बाद ही युवक ने संदिग्धावस्था में मंगलवार की देर रात साढ़े नौ बजे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
मंगलवार को सुबह 21 वर्षीय आकाश कुमार अपनी पत्नी को अंडा बनाने के लिए देने के बाद भूसा रखे करकट में पहुंच गया। यहां वह फासी का फंदा लगाकर लटक गया। फंदा बनाकर लटकते हुए देखकर लोगों ने शोर किया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस को भी लोगों ने सूचना दी। वह दो भाइयों में बड़ा था। अभी 06 मई को उसकी शादी कोपागंज क्षेत्र में हुई थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी। मां की मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो गई थी। साथ में दादा-दादी भी रहते थे। पिता फर्नीचर का काम करता था। युवक की मौत से घर में मातम का माहौल है।