Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के साई हत्याकांड में स्वजनों ने छतरपुर लालबत्ती पर शव रख किया प्रदर्शन, बोले- आरोपितों को मिले फांसी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 02:39 PM (IST)

    अमर कॉलोनी गोलीकांड में घायल साई कुमार की मौत के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने छतरपुर लालबत्ती पर शव रखकर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    छतरपुर लालबत्ती पर साई कुमार का शव रखकर स्वजन व स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन।

    छतरपुर लालबत्ती पर साई कुमार का शव रखकर स्वजन व स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन।

    HighLights

    1. साई कुमार की मौत पर परिवार ने छतरपुर लालबत्ती पर प्रदर्शन किया।

    2. आरोपितों को फांसी देने या एनकाउंटर की मांग की गई।

    3. क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपितों को पकड़ा, मुख्य नाबालिग पर वयस्क मुकदमा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला के अमर कॉलोनी में 26 मई को गोलिकांड में घायल साई कुमार की मौत के दूसरे दिन मंगलवार को शव पहुंचाया गया। परिवार आरोपितों के एनकाउंटर की मांग कर रहा है।

    क्राइम ब्रांच अब तक नाबालिग मुख्य आरोपित समेत तीन को पकड़ चुकी है। वहीं, एक नाबालिग अभी भी है फरार। वारदात से नाराज स्वजनों व स्थानीय लोगों ने छतरपुर लालबत्ती पर युवक का शव रखकर ने प्रदर्शन किया। वे आरोपितों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

    काफी देर तक बनी रही हंगामे की स्थिति

    शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने बहुत समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

    बता दें कि दक्षिण-पूर्वी जिला के अमर कॉलोनी इलाके के एक रेस्तरां में युवती को घूरने का विरोध करने पर 17 साल किशोर के सिर में गोली मारने के मामले को पुलिस आयुक्त ने जिला पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी था।

    ...ताकि वयस्क के रूप में मुकदमा

    इसके साथ ही, पुलिस इस मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपित 16 साल के किशोर के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में एक याचिका दायर करने पर विचार कर रही है, ताकि अपराध की गंभीरता और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए उस पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जा सके।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वारदात में मुख्य आरोपित ओखला के श्याम नगर का रहने वाला 16 साल का किशोर है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित समेत तीन अन्य उसके साथ थे। फिलहाल, इनमें से एक नाबालिग फरार चल रहा है।

    Delhi-Crime1

    किशोरी ने बताई थी सारी बात 

    इस संबंध में किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ रेस्तरां में बैठी थी। तभी वहां मौजूद लड़कों में से एक ने उसकी बगल वाली कुर्सी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और घूरना शुरू कर दिया। जब साई ने इस पर आपत्ति जताई, तो वह लड़का साई को घूरने लगा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

    सिर में पीछे से मार दी गोली

    साई ने किशोरी से कहा कि वह जल्दी से खाना खत्म कर वहां से निकल जाए। इस बीच आरोपित भी कुछ देर के लिए वहां से चले गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे वापस लौट आए। युवती के अनुसार, जिस लड़के ने साई को गाली दी थी, उसने साई के सिर के पीछे गोली मार दी। वारदात के बाद वहां मौजूद लोगों ने जब उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी रिसीव न करने पर 29 प्रगणकों पर होगी FIR, बार-बार नोटिस देने पर भी नहीं ली जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- नोएडा में वाट्सअप ग्रुप से जुड़कर जुआ खेलने वाले 20 जुआरी गिरफ्तार, आईपीएल के फाइनल मैच पर लगा था रुपया

    यह भी पढ़ें- 17 आरएमसी प्लांट, 600 ट्रक... नोएडा के लाखों लोगों की सांस को कर रहे प्रदूषित