ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी रिसीव न करने पर 29 प्रगणकों पर होगी FIR, बार-बार नोटिस देने पर भी नहीं ली जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी स्वीकार न करने वाले 29 प्रगणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। प्रशासन ने इन्हें कई बार सूचना दी थी। ...और पढ़ें
-1780264841275-1780389473402-1780389483557-1780389510348_m.webp)
29 प्रगणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
HighLights
29 प्रगणकों पर जनगणना ड्यूटी न लेने पर एफआईआर।
प्रशासन ने कई नोटिस दिए, पर जिम्मेदारी नहीं ली गई।
जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जनगणना ड्यूटी आवंटित किए जाने के बावजूद जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने वाले 29 प्रगणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, इन कर्मचारियों को कई बार नोटिस और निर्देश जारी किए गए, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में अपनी ड्यूटी रिसीव नहीं की।
प्रशासन का कहना है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को पहले स्पष्टीकरण देने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक जनगणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है। ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय जनगणना अधिनियम और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नियुक्त कर्मियों से समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।
बता दें कि प्रगणक वह व्यक्ति होता है जो किसी सांख्यिकीय सर्वेक्षण या जनगणना के लिए घर-घर जाकर लोगों से डेटा या आवश्यक जानकारी एकत्र करता है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में वाट्सअप ग्रुप से जुड़कर जुआ खेलने वाले 20 जुआरी गिरफ्तार, आईपीएल के फाइनल मैच पर लगा था रुपया
यह भी पढ़ें- 17 आरएमसी प्लांट, 600 ट्रक... नोएडा के लाखों लोगों की सांस को कर रहे प्रदूषित
यह भी पढ़ें- नोएडा में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन रुका, वेतन बढ़ाने को लेकर 1500 कर्मचारी हड़ताल पर