Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुंडों के आगे नतमस्तक थी सपा सरकार, खुलेआम घूमते थे शोहदे: मऊ में बोले CM योगी आदित्यनाथ

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:36 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में पिछली सपा सरकार पर माफिया और गुंडों के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाते हुए कानून-व्यवस्था में सुधार और धार्मिक आ ...और पढ़ें

    मधुबन के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

    मधुबन के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार माफिया व गुंडों के सामने नतमस्तक थी। उनके सामने इनकी सरकार पसीने छोड़ती थी। गुंडे और शोहदे खुलेआम घूमते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं और व्यापारी सूर्यास्त से पहले डर के मारे अपने प्रतिष्ठान बंद कर देते थे।

    उस दंगा और कर्फ्यूग्रस्त माहौल के कारण हमारे युवाओं को प्रदेश के बाहर अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। अब राज्य में किसी माफिया या गुंडे में यह दुस्साहस नहीं है कि वह खुली जीप में पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू या निर्दोष नागरिक को धमका सके।

    अगर किसी ने भी हमारी बेटी या व्यापारी की सुरक्षा की तरफ आंख उठाकर भी देखा या सेंध लगाई, तो उसका सीधे यमराज के घर जाने का रास्ता तय है। सीएम शुक्रवार को मधुबन के गांधी मैदान में 392 करोड़ की लागत वाली 114 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह तथा ताजोपुर में सैनिक अस्पताल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बटन दबाकर योजनाओं का शुभारंभ किया।

     

    76344190

    धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने पर कंस जैसी दुर्गति होगी: सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पंडित श्यामनारायण पांडेय की कविताओं के माध्यम से व यहां के विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय के विकास के नाम से जाने जाने वाला यह जनपद बीच के कालखंडों में माफियाओं के नाम से जाने जाना लगा था। 2017 के पहले यही लूट खसोट था। पूर्व की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की उम्र आज 30-35 वर्ष से ऊपर है, वह भूल नहीं सकते कि 21 वर्ष पहले वर्ष 2005 में इसी मऊ को दंगे की आग में झोंकने का कुत्सित प्रयास किया गया था।

    खबरें और भी

    आस्था के केंद्र रामलीला के आयोजनों में व्यवधान डाला जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में रामनवमी, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, शिवरात्रि और माता की चौकियां पूरी भव्यता के साथ मनाई जाती हैं। यदि किसी ने इन पावन पर्वों और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने की कोशिश की, तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति होना निश्चित है।

    कहा कि भाजपा के मिशन में चार जातियां गरीब, युवा नारी और अन्नदाता है। वर्ष 2014 में पीएम नरेन्द्र मोदी को जब देश की जनता ने बागडोर सौंपी थी तो उन्होंने इसी मिशन पर काम किया। विकास किसी जाति विशेष के लिए नहीं होता है। इसका लाभ हर वर्ग को मिलता है। इसके पूर्व की सरकारों में जाति विशेष के लिए विकास होता था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत नेता के चुनने पर जनता के पैसे पर सेंध लगती है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि आखिर क्यों उनके शासनकाल में गरीबों को 65 लाख पक्के आवास नहीं मिले? क्यों करोड़ों माताओं-बहनों को शौचालय और मुफ्त राशन के लिए तरसना पड़ा?

    यह सवाल सपा और कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिना किसी सिफारिश के प्रदेश के 10 करोड़ से अधिक जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त इलाज की गारंटी मिली हुई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान या बटाईदार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो हमारी सरकार के जनप्रतिनिधि मात्र 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार के घर जाकर पांच लाख की सहायता राशि सौंपते हैं।

    बाढ़ से बचाव के लिए किया जा रहा काम

    कहा कि अब कोई किसी गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। अब उसे पता है कि बुलडोजर आयेगा और कार्रवाई करेगा। गरीब का शोषण करने की छूट किसी को नहीं देंगे। मऊ जनपद विकास में आगे बढ़ रहा है। मेरे लिए मऊ आनंद जैसा है। मैं पहले भी गोरखपुर से यहां चला आता था। तब भी मै यहां लड़ाई लड़ता था।

    कहा कि मऊ से लखनऊ की दूरी अब तीन घंटे की हो गई हैं। यह भाजपा की देन है। कहा कि घाघरा से बाढ़ से बचाव के लिए कार्य किया जा रहा है। आगे और कार्य किया जाएगा। घोसी चीनी मिल के लिए प्रस्ताव दिया गया है। चीनी मिल का विस्तारीकरण किया जायेगा। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा। यहां मेडिकल कालेज निर्माणाधीन चल रहा है।

    जल्द ही हम उसका उद्घाटन करने आएंगे। इस अवसर पर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, जिला प्रभारी गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक राम विलास चौहान, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, विक्रांत सिंह रीशु, बिग्रेडियर पीएन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- मि‍शन 2027: यूपी में भाजपा ने घोषित किए पांच जिलाध्यक्ष, जातीय समीकरण साधते हुए जमीनी छवि को रखा ध्‍यान