यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा नेता को चुभ गए थाना प्रभारी के शब्द; फोन पर बोले- थाने आ रहा हूं, उधर से आवाज आई आ जाओ
भाजपा नेता कमल दत्त ने थाना प्रभारी से फोन पर डग्गामार वाहनों की शिकायत की जिस पर थाना प्रभारी ने आरटीओ की जिम्मेदारी बताई। इससे नाराज होकर कमल दत्त स ...और पढ़ें

HighLights
- डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए भाजपा नेता ने की थी थाना प्रभारी को काल
- थाना प्रभारी बोले, डग्गामार वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी आरटीओ की है
भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थाने
खबरें और भी
थाने पर भाजपाइयों ने किया हंगामा
भैसाली बस अड्डे से गाजियाबाद के बीच डग्गामार बसों का संचालन जोरों पर हो रहा है। शुक्रवार को डग्गामार बस ने रेलवे रोड चौपले के पास महिला को टक्कर मार दी। मामला भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के संज्ञान में आया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह समर्थकों के साथ रेलवे रोड थाने में धरने पर बैठ गए।
कहा मेट्रो प्लाजा के सामने यह बसें खुले आम यात्रियों के इंतजार में काफी देर तक सड़क पर खड़ी रहती हैं जिससे जाम भी लगता है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस इन बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस इंस्पेक्टर से उनकी नोंकझोंक हुई।
कहा मेट्रो प्लाजा के निजी बसों में अवैध रूप से माल ढोया जा रहा है इस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया जाता। मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह बसों में अवैध रूप से माल ढोए जाने को लेकर राज्यकर विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई कराएंगे।