Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CCSU में प्राईवेट परीक्षा प्रणाली बंद करने की तैयारी, छात्रों को ODL और ऑनलाइन शिक्षा का मिलेगा नया विकल्प

    By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 06:15 AM (IST)

    CCSU Meerut : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्राईवेट परीक्षा प्रणाली को बंद करने की तैयारी कर रहा है। इसके विकल्प के तौर पर ओडीएल (दूरस्थ शिक्षा) और ऑन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ओडीएल के तहत नौ पाठ्यक्रम पिछले वर्ष से ही संचालित,अब आनलाइन पाठ्यक्रम भी शुरू।

    2. बीए पाठ्यक्रम ओडीएल और ओएल यानी आनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं विद्यार्थी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश के तमाम विश्वविद्यालयों की ओर से प्राईवेट परीक्षा प्रणाली को बंद करने की तैयारी है। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी कदम बढ़ाया है। इससे पहले विद्यार्थियों को प्राईवेट परीक्षा प्रणाली का विकल्प ओडीएल यानी दूरस्थ शिक्षा और आनलाइन शिक्षा के रूप में मुहैया कराया जा रहा है।

    विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ओडीएल व आनलाइन शिक्षा के केंद्र का नाम ओडीओई यानी सेंटर फार डिस्टेंस एंड आनलाइन निर्धारित कर दिया गया है। इसके अंतर्गत ओडीएल के तहत नौ पाठ्यक्रम पिछले वर्ष से ही संचालित हैं। अब इस वर्ष आनलाइन पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। आनलाइन पाठ्यक्रमों की विशेषज्ञता यह है कि निर्धारित मानकों के अंतर्गत विद्यार्थी इसकी परीक्षा घर बैठे भी दे सकेंगे।

    मंगलवार को स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में सेंट के निदेशक प्रोफेसर राकेश शर्मा ने बताया कि सीडीओई के तहत जुलाई 2025 से नौ पाठ्यक्रम संचालित हैं। अब यूजीसी ने विश्वविद्यालय को सात नए पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति जनवरी-2026 से दे दी है। इसके साथ ही आनलाइन पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति भी मिल गई है।

    बीए पाठ्यक्रम ओडीएल और ओएल यानी आनलाइन दोनों माध्यम से विद्यार्थी कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम का संचालन जुलाई-2026 सत्र से होगा। इसके अलावा बीबीए, एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए, एमसीए और एमकाम पाठ्यक्रम आनलाइन माध्यम से संचालित हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CCSU में UG-PG प्राइवेट परीक्षा बंद करने को हरी झंडी, अब केवल इन छात्रों की डिग्री कराई जाएगी पूरी

    यूजीसी की ओर से अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। इससे पहले सीसीएसयू में 29 मार्च तक प्रवेश लिए जाएंगे और अंतिम दो दिनों में विद्यार्थियों का डाटा यूजीसी को मुहैया कराया जाएगा। प्राइवेट का विकल्प खोज रहे शहर व ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी सीसीएसयू के नौ ओडीएल पाठ्यक्रमों और पांच आनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 29 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CCSU के छात्रों को मिली राहत, प्रोजेक्ट फीस हुई कम