CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तपोवन क्षेत्र में 8-10 फीट लंबा अजगर दिखने से छात्रों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम आठ घंटे बाद पहुंची। ...और पढ़ें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तपोवन के पास निकला अजगर, रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम और अन्य लोग। सौ. छात्र
HighLights
वन क्षेत्राधिकारी को छात्रों ने दी अजगर की सूचना।
टीम के पहुंचने से पहले अजगर गायब हो गया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तपोवन क्षेत्र में नाले के पास अजगर दिखने से छात्रों में भय का माहौल है। मंगलवार सुबह करीब आठ से दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। छात्रों ने सुबह सात बजे ही वन क्षेत्राधिकारी रवि राणा को सूचना दी, लेकिन शाम पांच बजे तक भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। बाद में टीम आई, पर अजगर नहीं मिला।
मातादीन वाल्मीकि तपोवन क्षेत्र में अजगर दिखने के स्थान से छात्रावास कुछ ही दूरी पर है, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। छात्र प्रशांत चौधरी, सौरभ राजपूत, दीपक चपराना, अभिषेक शर्मा, उज्जवल स्याल ने बताया कि सुबह घूमते समय उन्हें अजगर दिखा। उन्होंने तुरंत छात्र नेता विनीत चपराना को सूचित किया, जिन्होंने वन विभाग को जानकारी दी।
अजगर काफी देर तक नाले के बाहर रहा, लेकिन टीम नहीं आई। आठ घंटे बाद शाम पांच बजे टीम पहुंची, पर अजगर नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि अगर टीम सुबह आ जाती, तो अजगर को रेस्क्यू किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें- CCSU में चेहरे की पहचान के बाद मिलेगी एंट्री, बाहरी लोगों का प्रवेश नियंत्रित करने को लगाया फेस रिकग्निशन सिस्टम
तपोवन क्षेत्र में रोजाना सुबह बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन, महिलाएं और युवा घूमने आते हैं। अजगर की खबर सुनकर लोग उस रास्ते से नहीं गए। छात्रावास के पास अजगर दिखने से छात्रों को डर है कि रात में अजगर कहीं हास्टल में न घुस जाए।