विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में डिलीवरी ब्यॉय को बंधक बनाकर पीटा, गंगासागर कॉलोनी में ऑर्डर देने गया था युवक

Updated: Sat, 15 Aug 2026 11:10 AM (IST)

मेरठ की गंगासागर कॉलोनी में एक डिलीवरी ब्यॉय को ऑर्डर देने के दौरान बुरी तरह पीटा गया और बंधक बनाया गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

HighLights

  1. मेरठ में डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा गया।

  2. हमलावरों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की।

  3. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ गंगानगर की गंगासागर कॉलोनी स्थित गंगा हाइट्स बिल्डिंग में खाने का ऑर्डर डिलीवर करने आए डिलीवरी ब्यॉय को एक युवक ने बुरी तरह पीटा। बाद में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। बंधक बनाकर मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। इसे यूपी पुलिस के डीजीपी के मेरठ पुलिस को भेजा गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस फुटेज को भी इंटरनेट पर एक्स प्लेटफार्म पर टैग किया गया है। घटना शुक्रवार रात 9.32 बजे की है। इसमें एक डिलीवरी ब्यॉय ऑर्डर लेकर आता है। फ्लैट से बाहर आया युवक व उसकी पत्नी उसे गाली गलौज कर मारपीट करने लगते हैं। फिर उसे फ्लैट में अंदर खींचकर मारा पीटा जाता है।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

बेरहमी से पीटने के बाद उसे भगा दिया जाता है। डिलीवरी ब्यॉय के साथ मारपीट की फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में दिसंबर में जनगणना का दूसरा चरण: 40 सवालों का नोटिफिकेशन जारी, पहली बार जाति भी शामिल

यह भी पढ़ें- यूपी में लखनऊ समेत UP के 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट